फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   महिलाओं साथ हो अन्याय के खिलाफ दिया धरना

महिलाओं साथ हो अन्याय के खिलाफ दिया धरना

Tue, 01 May 2018 11:52 PM IST
Updated Tue, 01 May 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं साथ हो अन्याय के खिलाफ दिया धरना
राष्ट्रीय मूल निवासी महिला संघ की जिलाध्यक्ष कुसुम राव के नेतत्व में केंद्र और प्रदेश सरकार में महिलाओं के ऊपर हो रहे अत्याचार, बलात्कार, शोषण के खिलाफ रिक्शा स्टैंड में मंगलवार को धरना प्रदर्शन किया और सांसद किरण खेर द्वारा दिए गए बयानों की निंदा की गई।
विज्ञापन

पूर्व विधान सभा प्रत्याशी सुनीता ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में आए दिन हो रही नाबालिग लड़कियों से गैंगरेप की घटनाएं हो रही है जों निंदनीय है। जिसमें कुछ सत्ताधारी लोग भी शामिल है। उन्होंने यह भी कहा कि यह घटनाएं ज्यादातर पिछड़ी जाति, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के लोगों के साथ घटित हो रही है। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार में महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है। जयंती राजभर ने कहा कि कठुवां, जम्मू- कश्मीर जैसी घटनाएं अब पूरे प्रदेश में हो रही है। प्रदेश सरकार घटनाओं पर अंकुश लगाने में विफल हो रही है। उन्होंने सांसद किरण खेर द्वारा दिए गए बयान %बलात्कार हमारी संस्कृति है%। जिसकी निंदा किया। कहा कि सांसद अगर ऐसी बात करते है तो बहन बेटियों की क्या रक्षा करेंगे। उन्होंने राष्ट्रपति से महिला उत्पीडन के खिलाफ सख्त कानून बनाए जाने की मांग किया। धरने में सविता, शीतल शिंदे, प्रियंका चौहान, करुणाशील सहित संगठन की अन्य कार्यकर्ता शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed