{"_id":"5acfa69a4f1c1b593e8b4d2b","slug":"91523558042-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की समस्याओं को लेकर धरना दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की समस्याओं को लेकर धरना दिया
Updated Fri, 13 Apr 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश किसान सभा के स्थापना दिवस पर जिला इकाई की ओर से किसानों की समस्याओं को लेकर गुरुवार को आंबेडकर पार्क में धरना दिया गया। राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्री मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा गया। धरने की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कमला राय ने की। उत्तर प्रदेश किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष इम्तेयाज बेग ने कहा कि किसान सभा अपने स्थापना काल 1936 से आज तक किसानों के हित के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। किसान सभा किसानों को बुढ़ापे की पेंशन 10 हजार रुपये करने, स्वामीनाथन की रिपोर्ट को लागू करने, प्रदेश सरकार की ओर से बढ़ाए गए बिजली के दाम घटाने आदि की मांगें उठाईं हैं। कहा कि हमको गांव-गांव जाकर संगठन को मजबूत बनाना है ताकि और मजबूती से किसानों की आवाज शासन तक पहुंचाई जा सके। खेत मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष खरपत्तू राजभर ने कहा कि किसानों-खेत मजदूरों को मिलकर अपने अधिकार के लिए संघर्ष करना चाहिए। सरकार किसान-मजदूर विरोधी हैं। मनरेगा मजदूरों को समुचित मजदूरी भी नहीं दी जा रही है। भाकपा के जिलामंत्री श्रीकांत सिंह ने कहा कि कम्युनिस्ट पार्टी लगातार किसानों की समस्याओं पर संघर्षरत है। कमला राय ने कहा कि देश की खुशहाली का एक मात्र रास्ता किसानों की खुशहाली से ही है। त्रिलोकी नाथ, रामचन्दर यादव, नसीर, गुलाब मौर्या, महेन्द्र यादव, रामचन्दर पटेल, गुलाबी, महेन्द्र प्रताप, रामनेत यादव, अखडू राजभर, मन्देव यादव, योगेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र राय, अशोक राय, रामटहल, सुरेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन