फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   स्कूल चलो रैली को जिलाधिकारी ने दिखाई झंडी

स्कूल चलो रैली को जिलाधिकारी ने दिखाई झंडी

Fri, 06 Apr 2018 11:48 PM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
स्कूल चलो रैली को जिलाधिकारी ने दिखाई झंडी
आजमगढ़। लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किए जाने के उद्देश्य से दो अप्रैल से 30 अप्रैल तक स्कूल चलो अभियान रैली का अयेजन किए जाने का निर्देश शासन से दिया गया है। जिसके क्रम में शुक्रवार को राजकीय बालिका इंटर कालेज से रैली लनकाली गई। रैली को जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने फीता काटकर रवाना किया।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. विनोद कुमार शर्मा के निर्देशन में रैली राजकीय बालिका इंटर कालेज से निकलकर डीएवी कालेज, नगरपालिका चौराहा होते हुए पुन: विद्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। जिला समंवयक सामुदायिक सहभागिता आरसी चौहान ने रैली का सफल संचालन किया। रैली में शामिल बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के नारों से लोगों को जागरूक किया गया। इस मौके पर नगर शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार सिंह, डीआई महेंद्र प्रसाद, दीनानाथ साहनी, दिनेश सिंह, सुनीता सिंह, रामनिवास यादव, विजय कुमार, सुरेंद्र प्रताप सिंह, जितेंद्र राय, अवधराज यादव, अनीता साइलेस आदि उपस्थित थे। सर्व शिक्षा अभियान के तहत परिषदीय विद्यालयों में अधिक से अधिक बच्चों के पंजीकरण को लेकर जागरूकता रैली निकालने का क्रम जारी है। शुक्रवार को भी विभिन्न विद्यालयों से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में शामिल बच्चे बैनर-पोस्टर के साथ अधिक से अधिक बच्चों को स्कूल भेजने की अभिभावकों से अपील कर रहे थे।
विज्ञापन

मेजवां संवाददाता के अनुसार प्राइमरी पाठशाला फूलपुर देहात के बच्चों ने रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया। प्रधान दुलारी ने हरी झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया। इस अवसर पर धर्मेंद्र यादव, एजाज फातिमा, कादंबरी, उषा, सोना, राजेश आदि मौजूद थे। लालगंज संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के मानिकपुर सिधौना और रामपुर बढना में जागरूकता रैली निकाली गई। प्रधानाध्यापक फैजुर्रहमान ने बताया कि सरकार परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को नि:शुल्क प्रवेश देने के साथ ही ड्रेस, स्वेटर, जूता, कापी-किताब आदि भी उपलब्ध करा रही है। इस अवसर पर देवेंद्र, लल्लन, अशोक, प्रवीण, कंचन आदि उपस्थित रहे। मार्टीनगंज संवाददाता के अनुसार प्राथमिक पाठशाला बनगांव के बच्चे स्लोगन लिखी तख्तियों के संग बच्चों को स्कूल भेजने की अपील कर रहे थे। रैली में प्रधानाध्यापिका सुषमा, ऋषिकेश, जीतबहादुर, रामपाल, प्रेम बहादुर, प्रदीप, कैलाश आदि शामिल थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed