फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   उपकेंद्रों के पुनर्नोर्मिण और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई को भड़के ग्रामीण

उपकेंद्रों के पुनर्नोर्मिण और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई को भड़के ग्रामीण

Sat, 10 Mar 2018 11:32 PM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
उपकेंद्रों के पुनर्नोर्मिण और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई को भड़के ग्रामीण
अहरौला। सीएमओ के फर्जी आदेश पर आठ उपकेंद्रों को तोड़कर मलबा उठा ले जाने के मामले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होने पर शनिवार बस्ती भुजबल स्वास्थ्य उपकेन्द्र पर आधा दर्जन ग्रामसभाओं के ग्रामीणों ने उपकेन्द्रों के पुनर्निर्माण और जालसाजों पर कार्रावाई के लिए प्रदर्शन किया।अहरौला के आठ स्वास्थ्य उपकेन्द्र को 2011 में सीएमओ के फर्जी आदेश पर तोड़ दिया गया था। उसी वर्ष सीएमओ ने अपने आदेश को फर्जी बताते हुए तोड़फोड़ का कार्य रुकवाने के आदेश दिए थे।, लेकिन तबतक उपकेंद्र को तोड़ कर संबंधित फर्म मलबा उठा ले गई थी। इसके बाद से न तो आरोपी कर्मचारियों एवं फर्म पर कार्रवाई हुई और न ही उपकेंद्रों का पुनर्निर्माण हुआ। केन्द्रों के पुनर्निर्माण को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने लक्ष्मी चौबे और बस्तीभुजबल के प्रधान जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में शनिवार को नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना था कि विभाग मामले को दबाने पर तुला है। समाचार पत्रों से इसकी जानकारी नहीं मिलती तो हमें पता भी नहीं चलता कि क्या हो रहा है। प्रदर्शन के बाद प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की बहाली के लिए आनलाइन शिकायत भी की गई। बृजेश चौबे, प्रेमचंद यादव, प्रकाश चौबे, राजेश, रत्नेश, सीताराम, पंकज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed