{"_id":"5a7de43f4f1c1b5e6e8b460d","slug":"91518199871-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता पुनरीक्षण अभियान में जिले का प्रदेश में पांचवां स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता पुनरीक्षण अभियान में जिले का प्रदेश में पांचवां स्थान
Updated Fri, 09 Feb 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। जिले में 26 दिसंबर से शुरू हुआ मतदाता पुनरीक्षण अभियान 31 जनवरी को समाप्त हो चुका है। अभियान में प्राप्त आवेदनों के निस्तारण में आजमगढ़ को पूरे प्रदेश में पांचवां स्थान मिला है। मात्र 3408 आवेदन ऐसे हैं जिनकी फीडिंग नहीं हो सकी है। वहीं अगर मंडल के अन्य जनपदों मऊ और बलिया मतदाता पुनरीक्षण के बाद आवेदनों की आनलाइन फीडिंग में आजमगढ़ से काफी पीछे हैं।
26 दिसंबर से शुरू हुए मतदान पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत जिला निर्वाचन कार्यालय के पास कुल 61044 आवेदन आए थे। जिसमें 36978 आवेदन नए नाम जोड़ने के, 22287 आवेदन नाम विलोपित करने के, 1693 आवेदन नाम संशोधन के और 86 आवेदन बूथ संशोधन के संबंध में प्राप्त हुए थे। इन आवेदनों पर कार्य करके जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा अब तक 57636 आवेदनों की आनलाइन फीडिंग की जा चुकी है। मात्र 3408 आवेदन ऐसे हैं जिनकी फीडिंग करना शेष है। ये कार्य तेजी से किया जा रहा है। मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में मुरादाबाद जनपद पहले स्थान पर है। इसके बाद दूसरा नंबर हरदोई का है। तीसरा स्थान बुलंदशहर और चौथा स्थान आगरा को मिला है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी मुख्य राजस्व अधिकारी आलोक कुमार वर्मा ने कहा कि जल्द ही हम शेष बचे आवेदनों की फीडिंग का कार्य भी पूरा कर लेंगे।