{"_id":"5a7208834f1c1b84268b7b44","slug":"91517422723-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी जारी रहा बीएसएनएल कर्मियों का सत्याग्रह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी जारी रहा बीएसएनएल कर्मियों का सत्याग्रह
Updated Thu, 01 Feb 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर बीएसएनएल संगठनों के पांच दिवसीय सत्याग्रह के दूसरे दिन बुधवार को विभाग के कर्मचारियों का सत्याग्रह सीडाट परिसर में जारी रहा। कर्मियों ने सहायक टावर कंपनी बनाए जाने के निर्णय को वापस लेने की मांग की।
बीएसएनएल इंप्लाइज यूनियन के जिला सचिव आनंद कुमार सिंह ने बताया कि हमारी पांच सूत्रीय मांगों में तीसरा पे रिविजन 15 प्रतिशत फिटमेंट के साथ दिया जाए, पेंशन संशोधन किया जाए, दूसरे पे रिविजन के दौरान छूटी हुई मांगों को पूरा किया जाए। सहायक टावर कंपनी बनाए जाने के निर्णय को वापस लिया जाए, रिटायरमेंट उम्र को 60 से 58 न किया जाए और ना ही वीआरएस लाया जाए। इन मांगों के पूरा होने तक हम समय-समय पर सरकार को जगाने का प्रयास करेंगे। एसएनईए के जिला सचिव अवनीश सिंह और भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष राजाराम ने कहा कि हमारे हित के लिए सरकार नहीं सोचेगी तो हम आर-पार की लड़ाई लडने को तैयार हैं। पांच दिवसीय सत्याग्रह के बाद भी अगर सरकार ने हमारी मांगों को अनसुना किया तो हम आगे की रणनीति तैयार करेंगे और सरकार को माकूल जबाव देंगे। इस मौके पर धर्मेंद्र सिंह, अरविंद मौर्य, रामफेर राम, आरएस राम, ओपी सिंह, बीएन यादव, एसके सिंह, हीरालाल, गौरव सिंह, प्रथमानंद सिंह, पंचानंद राय, आरके यादव, हरिश्चंद्र गिरि, जय प्रकाश पांडेय, महेश कुमार आदि उपस्थित थे। ब्यूरो