फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   खड़ंजा उखाड़ने की पुष्टि के बाद भी अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज

खड़ंजा उखाड़ने की पुष्टि के बाद भी अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज

Mon, 25 Dec 2017 11:41 PM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
खड़ंजा उखाड़ने की पुष्टि के बाद भी अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज
आजमगढ़। सगड़ी तहसील के महराजगंज विकास खंड की ग्राम पंचायत शिवपुर स्थित श्री दुर्गाजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधक और प्रधानाचार्य पर खड़ंजा उखाड़कर विद्यालय की दीवार बनाने का मामला पुष्ट होने के बाद भी प्रशासन प्रबंधक और प्रधानाचार्य को बचाने में जुटा हुआ है। प्रशासन द्वारा रविवार को महराजगंज थाने में सेक्रेटरी के माध्यम से अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

महराजगंज विकास खंड के शिवपुर ग्राम पंचायत में क्षेत्र पंचायत के माध्यम से खड़ंजा लगाया गया था। खड़ंजे से सटे ही ग्राम सभा की जमीन पर श्री दुर्गा जी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहले से ही स्थित था। खड़ंजा उसके अंदर तक लगाया गया था। लेकिन तत्कालीन प्रबंधक और प्रधानाचार्य द्वारा लगभग 150 मीटर खड़ंजे को उखाड़कर विद्यालय के दीवार बना ली गई। गांव के राधेश्याम यादव ने इसकी शिकायत थाना दिवस पर एडीएम वित्त एवं राजस्व से की थी। पांच जून 2017 को जांच रिपोर्ट में लेखपाल ने रिपोर्ट दी कि निरीक्षण में खड़ंजा नहीं मिला लेकिन वहां खड़ंजा लगाया गया था ऐसा लग रहा है। रिपोर्ट के बाद प्रबंधक और प्रधानाचार्य पर कार्रवाई नहीं हुई। तब फिर इसकी शिकायत जिलाधिकारी से की गई। इस पर जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को जांच कराने का निर्देश दिया और कहा कि खड़ंजा उखड़े हैं तो एफआईआर दर्ज कराते हुए रिकवरी कराएं। सीडीओ ने तत्कालीन खंड विकास अधिकारी महराजगंज प्रदीप कुमार को जांच करने का निर्देश दिया। बीडीओ के निर्देश पर जेई ने छह जुलाई 2017 को रिपोर्ट दी कि खड़ंजा स्कूल तक बिछे थे। लेकिन विद्यालय प्रशासन ने बाउंड्री से सटे खड़ंजे को उखाड़कर विद्यालय की दीवार पांच फीट ऊंची कर ली गई और गेट को वहां से हटाकर बागीचे की ओर लगा दिया। लेकिन इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं ह़ुई। अरूण सिंह ने फिर शिकायत सीडीओ से की जिसपर बीडीओ ने स्वयं मौके की जांचकर निरीक्षण किया। इसमें भी खड़ंजा उखाड़ने की पुष्टि की गई। लेकिन अभिलेख न मिलने को कारण बताते हुए कई बार भ्रामक आख्या प्रस्तुत की गई। इस पर सीडीओ ने बीडीओ को कड़ी फटकार लगाई गई। तब बीडीओ द्वारा सेक्रेटरी को एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया गया। रविवार को सेक्रेटरी द्वारा महाराजगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई।
विज्ञापन


कार्यदायी संस्था यह स्पष्ट नहीं कर पा रही है कि खड़ंजा कहां से कहां तक लगा था। इसलिए स्थानीय लोगों की बातों को आधार मानें तो खड़ंजा उखड़ा हुआ है। सीडीओ की ओर से कार्रवाई का निर्देश है इसलिए एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है। लेकिन अभी दर्ज हुआ कि नहीं इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनोद कुमार यादव, बीडीओ महराजगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed