{"_id":"59f8b95d4f1c1b6e548b9f72","slug":"91509472605-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष पद के 10 और सदस्य के पांच बूथ पर लगेगी एक टेबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यक्ष पद के 10 और सदस्य के पांच बूथ पर लगेगी एक टेबल
Updated Tue, 31 Oct 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। नगर निकाय की घोषणा होने के साथ ही प्रशासन नामांकन के साथ ही अन्य तैयारियों में जुट गया है। मंगलवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने नगर के डीएवी पीजी कालेज में बने आजमगढ़ और मुबारकपुर नगरपालिका क्षेत्र के मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया।
मतदान के बाद एक दिसंबर को होने वाली मतगणना की तैयारियों में जिला प्रशासन जी-जान से जुटा हुआ है। प्रशासन की ओर से आजमगढ़ और मुबारकपुर नगरपालिका क्षेत्र की मतगणना डीएवी पीजी कालेज में कराने का निर्णय लिया गया है। जबकि नगर पंचायतों की मतगणना तहसील मुख्यालयों पर संपन्न होगी। मंगलवार को जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह और पुलिस अधीक्षक अजय साहनी द्वारा डीएवी पीजी कालेज में मतगणना स्थल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने मतगणना स्थल पर की जाने वाली तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिया। मतगणना स्थल पर कहां-कहां बैरिकेडिंग की जानी है। मतगणना स्थल पर बैरिकेडिंग और टेबल की व्यवस्था कैसी होगी इसबारे में भी अधिकारियों को बताया। पुलिस अधीक्षक ने मतगणना केंद्र पर कहां-कहां पुलिस बल की तैनाती करनी है आदि के बारे में निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए लगे टेबलों में एक टेल पर 10 बूथों की मतगणना होगी। जबकि जबकि सदस्य पद की मतगणना एक टेबल पर पांच बूथों की होगी। उन्होंने बताया कि मतदान के दिन अलग-अलग कलर के वैलेट पेपरों का प्रयोग होगा। बैलेट बाक्स भी अलग-अलग होंगे।
सक्रिय हुआ कंट्रोल रूम
अधिसूचना जारी होने के तीसरे दिन आखिरकार कंट्रोल रूम सक्रिय हो गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि विकास भवन सभागार में कंट्रोल रूम की स्थापना हो गई है। जो मतगणना संपन्न होने तक अनवरत चलता रहेगा। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी एके सिंह को कंट्रोल रूम का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर- 05462-246844 है।