फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   खेत मजदूर यूनियन का धरना जारी

खेत मजदूर यूनियन का धरना जारी

Wed, 30 Aug 2017 05:01 PM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 05:01 PM IST
विज्ञापन
खेत मजदूर यूनियन का धरना जारी
आजमगढ़। दलितों, आदिवासी महिलाओं और अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार और सहारनपुर जिले के सब्बीरपुर गांव में दलितों के ऊपर किए गए अत्याचार की न्यायिक जांच और मृतकों को 15-15 लाख मुआवजा दिए जाने के साथ ही अन्य मांगों को लेकर रिक्शा स्टैंड पर खेत मजदूर यूनियन ने धरना दिया।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए जिला मंत्री कामरेड दुर्बली राम ने कहा कि जब से केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से अल्पसंख्यकों और दलितों, आदिवासी महिलाओं पर अत्याचार बढ़ गया है। मनरेगा में व्याप्त भ्रष्टाचार के कारण खेत मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है। भाकपा के पूर्व जिला मंत्री रामाज्ञा यादव ने कहा कि अगर खेत मजदूरो, भूमिहीनों, असहाय और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर रोक नहीं लगाई तो जन आंदोलन किया जाएगा। किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष इम्तेयाज बेग ने कहा कि किसान और मजदूर मिलकर पूरी दुनिया को खिलाते हैं। लेकिन जब उनकी अवस्था काम करने लायक नहीं रह जाती है तो उनको जीवनयापन करना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने पेशन दिए जाने की मांग की। धरने में जवाहर यादव, त्रिलोकी नाथ, मखड़ू राजभर, रामकेवल, रामचंदर यादव, सुबेदार राजभर, गोरखनाथ, हरिमंदिर पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed