{"_id":"594ea8f24f1c1bd45b8b46cb","slug":"91498327282-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाविद्यालय में एमए की कक्षा संचालित कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाविद्यालय में एमए की कक्षा संचालित कराने की मांग
Updated Sat, 24 Jun 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। श्री दुर्गा जी स्नातकोत्तर महाविद्यालय चंडेश्वर में एमए की कक्षा का संचालन कराने की मांग को लेकर शनिवार को छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल जिला मुख्यालय पहुंचा। जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप एमए की कक्षाएं चलवाने की मांग की।
छात्र शेषनाथ यादव ने बताया कि चंडेश्वर स्थित श्री दुर्गा जी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में क्षेत्र के छात्र-छात्राएं अध्यापन करते हैं। महाविद्यालय में बीए, बीएससी, बीएससी, एमएससी, बीएड सभी कक्षाएं संचालित होती हैं लेकिन एमए कक्षा की व्यवस्था न होने से छात्र-छात्राओं को सुदूर अध्यापन कार्य के लिए जाना पड़ता है। इससे छात्र-छात्राओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं। इस संबंध में हमने महाविद्यालय प्रशासन से एमए की मान्यता के लिए आवेदन करने के संदर्भ में कई बार ज्ञापन सौंपा लेकिन सकारात्मक जवाब नहीं मिला। महाविद्यालय प्रशासन को छात्र-छात्राओं की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने जिलाधिकारी से महाविद्यालय में एमए की कक्षाएं संचालित कराने की मांग की।