फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   91 huts burnt down in the fire, 4 people got burnt while trying to extinguish it

Azamgarh News: आग से 91 मड़हे जले, बुझाने में 4 लोग झुलसे

Wed, 23 Apr 2025 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
91 huts burnt down in the fire, 4 people got burnt while trying to extinguish it
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के अजगरा मगरवी और अचल नगर गांव में बुधवार की सुबह आग लगने से 91 मड़हे जलकर राख हो गए। आग की चपेट में आने से गृहस्थी का सामान, कपड़े, पशुशाला और अनाज नष्ट हो गया। एक भैंस और एक दर्जन बकरियां मर गईं। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझाई। आग बुझाने में चार लोग झुलस गए।
विज्ञापन

अजगरा मगरवी में राजबहादुर, कैलाश, रुदल, राम सिंगार के मड़हे जल गए। भैंस और बकरियां मर गईं। छट्ठू, राजेश, मुनरिका, इस्रावती, रमन, झमन, मिथुन, सोमनाथ के मड़हे जल गए। बकरी जल गई। इसके अलावा रमेश, मनोज, जीवन, सुरेश, अर्जुन, नितेश, धर्मवीर और गोविंद के भी मड़हे जले। अचल नगर में उमेश, उमाशंकर, कुमार, राजू, मुकेश, हरकेश, सुभावती, कौशल्या, सोमनाथ, त्रिवेणी और रामधारी के मड़हे और सामान नष्ट हुए।
विज्ञापन

आग बुझाने के दौरान राहुल, हरेंद्र, श्रवण और आकाश झुलस गए। सुबह 11 बजे लगी आग से हाहाकार मच गया। ग्रामीण बाल्टियों और अन्य साधनों से आग बुझाने दौड़े, लेकिन तब तक सब कुछ जल चुका था। पीड़ितों का कहना है कि उनके पास पहनने के कपड़ों के सिवाय कुछ नहीं बचा। आग लगने का कारण अज्ञात है। फायर सर्विस की गाड़ी पहुंची, लेकिन देरी के कारण ज्यादा मदद न हो सकी। ग्रामीणों और फायर कर्मियों ने मिलकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजगरा मगरवी के ग्राम प्रधान शिवकुमार यादव ने प्रत्येक पीड़ित परिवार को 2000 रुपये, 20 किलो गेहूं और 20 किलो चावल कोटेदार के माध्यम से वितरित किया। तहसीलदार सगड़ी विवेकानंद दुबे ने बताया कि लेखपाल और कानूनगो को जांच के लिए लगाया गया है। पीड़ितों की यथासंभव मदद दी जाएगी। कोटेदारों को राशन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

आग से भूसा और मड़ई जली



अंबारी। माहुल नगर पंचायत और फूलपुर तहसील क्षेत्र में बुधवार को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। माहुल में दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, जबकि पलिया में किसानों का भूसा और एक मड़ई जल गई।



माहुल के अहरौला रोड पर जायसवाल बिल्डिंग मटेरियल के बगल में वीरेंद्र अग्रहरि के खाली प्लॉट में सुबह 11 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटें देखकर लोगों ने 112 और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। माहुल पुलिस चौकी की टीम तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन फायर ब्रिगेड को पहुंचने में एक घंटा लग गया। ग्रामीणों और अग्निशमन दल के दो घंटे के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया। लेखपाल सौरभ राय ने बताया कि मौके का निरीक्षण किया गया है, कोई बड़ी क्षति नहीं हुई है।



उधर, फूलपुर तहसील के पलिया गांव की सीवान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग में कई किसानों का भूसा जल गया। एक मड़ई के भी जलने की सूचना है। सूचना पर अग्निशमन टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन और राहत की मांग की है।

56 क्विंटल भूसा और सामान जला

पल्हना। विकासखंड के पकड़ी कला गांव में मंगलवार दोपहर 12 बजे विद्युत शॉर्ट सर्किट से लगी आग से 56 क्विंटल भूसा जल गया। एक गरीब परिवार की मड़ई में रखा सामान जल गया।



आग पहले विनय कुमार सिंह के खेत में लगी, जिससे 40 क्विंटल भूसा जल गया। आग तेजी से फैली और रामदेव व श्यामदेव की मड़ई तक पहुंच गई। मड़ई में रखा अनाज, बर्तन, साड़ी, कपड़े, भूसा और अन्य गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। पास के खेतों में रखा सुभाष 6 क्विंटल भूसा और श्याम कन्हैया मिश्र का 10 क्विंटल भूसा भी आग की चपेट में आ गया। शोर सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हुए और आग बुझाने में जुट गए। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, लेकिन डेढ़ घंटे बाद पहुंची गाड़ी, तब सबकुछ जल चुका था। नायब तहसीलदार लालगंज मनोज गिरी ने बताया कि आपदा राहत के तहत पीड़ितों को सरकारी सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed