फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   82 suspects arrested in checking of 202 liquor shops in azamgarh six SHO called for negligence

आजमगढ़: 202 शराब दुकानों की जांच में 82 संदिग्ध गिरफ्तार, लापरवाही में छह एसओ से जवाब तलब

Fri, 29 Oct 2021 01:33 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 29 Oct 2021 01:33 PM IST
सार

आजमगढ़ के नए एसपी अनुराग आर्य ने कमान संभालते ही जिले की कानून-व्यवस्था दुरूस्त करने का वादा किया था। इसी कड़ी में गुरुवार को शराब दुकानों और उसके आसपास जांच अभियान चलाया।

विज्ञापन
82 suspects arrested in checking of 202 liquor shops in azamgarh six SHO called for negligence
आजमगढ़ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के नवागत एसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर गुरुवार को जनपद के 202 शराब दुकानों और उसके आसपास जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने 82 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं छह थाना प्रभारियों द्वारा लापरवाही बरतने पर एसपी द्वारा सभी स्पष्टीकरण तलब किया गया है। पुलिस कप्तान की इस कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने गुरुवार को जनपद के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश जारी किया कि रात आठ बजे से 10 बजे तक शराब की दुकानों की जांच कर संदिग्ध लोगों की धरपकड़ की जाए। इस निर्देश पर पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों के 202 दुकानों का निरीक्षण किया और वहां मिले 82 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


छह थाना प्रभारियों ने एसपी के निर्देश का सही ढ़ंग से पालन नहीं किया। इन थाना प्रभारियों द्वारा किसी भी संदिग्ध की गिरफ्तारी नहीं की गई। पुलिस अधीक्षक ने इसे लापरवाही मानते हुए मुबारकपुर, गंभीरपुर, महाराजगंज, अतरौलिया, पवई तथा मेंहनगर के थाना प्रभारियों से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः आजमगढ़ एसपी ने एसआई को किया लाइन हाजिर, टॉप-10 अपराधियों का नाम न बता पाने पर कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed