{"_id":"617ad6e954031f10fd36a2c4","slug":"azamgarh-sp-anurag-arya-did-line-hazir-to-sub-inspecter-action-for-not-know-criminals-name","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: एसपी ने एसआई को किया लाइन हाजिर, टॉप-10 अपराधियों का नाम न बता पाने पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़: एसपी ने एसआई को किया लाइन हाजिर, टॉप-10 अपराधियों का नाम न बता पाने पर कार्रवाई
Thu, 28 Oct 2021 10:29 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 28 Oct 2021 10:29 PM IST
सार
एसपी अनुराग आर्य ने सोमवार की रात आजमगढ़ पुलिस की कप्तानी संभाली थी। मंगलवार को मीडिया से रूबरू होने के दौरान अपनी कार्यशैली को बताया था। एसपी गुरुवार की शाम जीयनपुर कोतवाली पर औचक निरीक्षण को पहुंच गए।
विज्ञापन
एसपी अनुराग आर्य
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आजमगगढ़ के नए एसपी अनुराग आर्य ने अपनी कार्यशैली में काम करना शुरू कर दिया है। गुरुवार को जीयनपुर कोतवाली में औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने एसआई को लाइन हाजिर करने का निर्देश दिया। एसपी के औचक निरीक्षण व एसआई के खिलाफ कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
एसपी अनुराग आर्य ने सोमवार की रात जिले की कप्तानी संभाली थी और मंगलवार को मीडिया से रूबरू होने के दौरान अपनी कार्यशैली को बताया था। एसपी बृहस्पतिवार की शाम जीयनपुर कोतवाली पर औचक निरीक्षण को पहुंच गए। उन्होंने एसआई केसर यादव को क्षेत्र में न पाए जाने पर जम कर क्लास लिया।
विज्ञापन
इसके बाद एसपी ने कोतवाली परिसर का निरीक्षण किया। निर्माणाधीन भवन की गुणवत्ता में किसी भी तरह की कमी न होने देने का उन्होंने कोतवाल को निर्देश दिया। उन्होंने कोषागार, लेखाकार, भोजनालय ,बंदी गृह, भोजनालय का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने महिला डेस्क पर पहुंच कर भी तैनात कर्मियों से जानकारी लिया।
विज्ञापन
अंत में एसपी ने एसआई केसर यादव से थाने के टॉप टेन अपराधियों का नाम पूछा, जिसे वह नहीं बता सके। जिस पर एसपी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर करने का निर्देश दिया। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि उनके कार्य करने का तरीका अलग है। आगे भी ऐसे औचक निरीक्षण वह करते रहेंगे।