फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   82 notice pasted at the house of two absconding women in dowry murder

Azamgarh News: दहेज हत्या में फरार दो महिलाओं के घर 82 की नोटिस चस्पा

Mon, 16 Jan 2023 05:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
82 notice pasted at the house of two absconding women in dowry murder
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने दहेज हत्या में फरार चल रही दो महिलाओं के घर पर कोर्ट के निर्देश पर रविवार को 82 की नोटिस चस्पा किया। इसके साथ ही पुलिस ने डुगडुगी भी पिटवाया। कोर्ट के निर्देश पर हुई कार्रवाई से गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

जीयनपुर कोतवाली के नत्थूपुर गांव में 15 सितंबर 2022 को रेखा यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतका के पिता ओमप्रकाश यादव ने जीयनपुर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि दहेज के लिए मेरी पुत्री रेखा को पीट-पीटकर मार डाला गया और फांसी के फंदे पर लटका दिया गया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर जीयनपुर कोतवाली में सास, ससुर, पति, ननद, देवरानी सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। जबकि ससुर, सास ने न्यायालय में समर्पण कर दिया था। दो अन्य आरोपित प्रियंका यादव व अनुपमा यादव फरार चल रही थी। कोर्ट के नोटिस के बाद भी दोनों हाजिर नहीं हुई। जिस पर कोर्ट ने 82 की नोटिस जारी कर दिया। कोतवाली प्रभारी यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर नत्थूपुर स्थित प्रियंका व अनुपमा के घर पर 82 की नोटिस चस्पा करने के साथ ही डुगडुगी भी पिटवायी गई। इसके बाद कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed