फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   82 notice pasted at the house of two absconding gangsters

Azamgarh Crime News: गैंगस्टर में फरार दो अभियुक्तों के घर डुगडुगी बजाकर नोटिस चस्पा, अवैध शराब का है कारोबार

Thu, 23 Mar 2023 07:08 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 23 Mar 2023 07:08 AM IST
सार

अतरौलिया थाना पुलिस मंगलवार को बीरूद्दीनपुर पुल पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को रोक कर पुलिस ने तलाशी लिया तो उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ।

विज्ञापन
82 notice pasted at the house of two absconding gangsters
up police, up inspector - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मुबारपुर थाना क्षेत्र के अशरफपुर (बनकट) के पास मंगलवार की शाम चार पहिया व बाइक में टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार हरिकिशुन (19) निवासी लछिरामपुर थाना शहर कोतवाली गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना के समय वह लाटघाट से वापस घर लौट रहा था। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संवाद

विज्ञापन


शातिर अपराधी तमंचा संग गिरफ्तार
अतरौलिया थाना पुलिस मंगलवार को बीरूद्दीनपुर पुल पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को रोक कर पुलिस ने तलाशी लिया तो उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम आकाश धरीकार निवासी भीलमपुर छपरा थाना अतरौलिया बताया। आकाश के खिलाफ अतरौलिया थाने में तीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। 
विज्ञापन


गैंगस्टर में फरार दो अभियुक्तों के घर 82 की नोटिस चस्पा

 जिला पुलिस ने गाजीपुर के रहने वाले गैंगस्टर में वांछित दो अभियुक्तों के घर पर 82 की नोटिस चस्पा किया। नोटिस चस्पा करने के साथ ही दोनों जगहों पर डुगडुगी भी पिटवायी गई। दोनों अभियुक्त गैंग बना कर अवैश शराब का कारोबार करते हैं। पुलिस की सक्रियता के बाद से आरोपी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि गाजीपुर जिले के खानपुर थाना अंतर्गत पटना गांव निवासी अमित कुमार उर्फ भैया लाल निषाद व सादियाबाद थाना के हरिदासपुर काशी गांव निवासी रूदल राम गैंग बना कर अवैश शराब का कारोबार आजमगढ़ जिले में करते है। इन पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत हुआ है। जिसकी विवेचना एसओ तरवां बसंत लाल द्वारा संपादित की जा रही है। पुलिस ने जब इनकी गिरफ्तारी को लेकर दबाव बनाना शुरू किया तो दोनों आरोपित फरार हो गए। कोर्ट ने इनके खिलाफ 82 की नोटिस जारी किया। जिसे बुधवार को विवेचक ने दोनों आरोपियों के घरों पर पहुंच कर चस्पा कराया और डुगडुगी भी पिटवाया। इसके बाद भी यदि दोनों अभियुक्त हाजिर नहीं होते है तो कोर्ट के आदेश पर कुर्की की भी कार्रवाई की जाएगी।
 

82 notice pasted at the house of two absconding gangsters
नोटिस चस्पा किया है। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बाइक चोरी करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
पवई थाना के चकमकुदन गांव निवासी कमर अब्बास ने 15 फरवरी को थाने पर बाइक चोरी की तहरीर दिया। जिसमें उसने धर्मेंद्र यादव निवासी बलईपुर पर बाइक चोरी करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दिया। बुधवार को पुलिस ने बाइक चोर धर्मेंद्र को हमीरपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। चोरी की गई बाइक के बाबत पूछने पर उसने बताया कि बाइक उसने एक व्यक्ति को 13 हजार में बेच दिया। 10090 रुपये वह खर्च कर चुका था और शेष 2910 रुपये भी उसके पास से बरामद हुए। पुलिस ने उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है। 

 

82 notice pasted at the house of two absconding gangsters
यूपी पुलिस - फोटो : फाइल फोटो
जनसुनवाई में आए 18 प्रार्थना पत्र
पुलिस आफिस पर आयोजित जनसुनवाई में बुधवार को एएसपी सिटी शैलेंद्र लाल, एएसपी ग्रामीण राहुल रूसिया ने जनता की समस्याओं को सुना। इस दौरान कुल 18 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए। जिसे अधिकारियों को मौके पर जाकर तत्काल, निष्पक्ष व न्यायोचित जांच कर विधिक निस्तारण का निर्देश दिया गया। संवाद

575 वाहनों का चालान, एक सीज
आजमगढ़। एसपी अनुराग आर्य के निर्देशन में वाहन चेकिंग अभियान मंगलवार को भी जारी रहा। इस दौरान कुल 107 चेकिंग प्वाइंट पर 2344 वाहनों की जांच की गई। जिसमें बिना नंबर प्लेट, बाइक पर तीन सवारी, यातायात नियमों की अनदेखी, बिना सीट बेल्ट व हेलमेट चल रहे 575 वाहनों का चालान किया गया। वहीं मुबारकपुर पुलिस ने एक वाहन को सीज करने की भी कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed