{"_id":"5c703e70bdec225334438e93","slug":"81550859888-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वल्नरेबिलिटी मैपिंग के भौतिक सत्यापन के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वल्नरेबिलिटी मैपिंग के भौतिक सत्यापन के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। डीएम शिवाकांत द्विवेदी एवं नवागत एसपी त्रिवेणी सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को अति संवेदनशील बूथों के मैपिंग के संबंध में समीक्षा बैठक हुई। प्रोजेक्टर के माध्यम से अति संवेदनशील मैपिंग के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
जिलाधिकारी ने कहा कि अति संवेदनशील और संवेदनशील की श्रेणी में वह बूथ आते हैं, जहां किसी व्यक्ति विशेष की ओर से मतदान में बाधा पहुंचाया जा सकता है। सभी एसडीएम, सीओ और थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि अति संवेदनशील मैपिंग का भौतिक सत्यापन कर वास्तविक रिपोर्ट दें। इसमें कौन-कौन लोग प्रभावित हो रहे हैं और किन-किन व्यक्तियों की ओर से मतदान में हस्तक्षेप किया जा सकता है, आदि बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा करें। सेक्टर मजिस्ट्रेटों तथा थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि 23 और 24 फरवरी को संबंधित क्षेत्र के प्रत्येक बूथ पर जाएं और उसका भौतिक सत्यापन करें। जांच करें कि बूथ की इमारत में बाउंड्रीवॉल, शौचालय, बिजली, पानी, रैम्प, फर्नीचर आदि की क्या व्यवस्था है। जहां शौचालय और छाया की व्यवस्था नहीं है, वहां पर प्रधान से मिलकर शौचालय तथा शेड की व्यवस्था कराएं। एसपी त्रिवेणी सिंह ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि जो मुकदमे लंबित हैं, उनकी थानेवार सूची बनाकर उपलब्ध कराएं। सीओ को निर्देशित किया कि एसडीएम के साथ समन्वय बनाकर अति संवेदनशील मैपिंग का भौतिक सत्यापन करें। एसपी ग्रामीण एनपी सिंह, सभी एसडीएम और सीओ, थानाध्यक्ष, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बृजेश कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे।