फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   किशोरी बालिका योजना का हुआ सीधा प्रसारण

किशोरी बालिका योजना का हुआ सीधा प्रसारण

Thu, 21 Feb 2019 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
किशोरी बालिका योजना का हुआ सीधा प्रसारण
आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लखनऊ के लोक भवन में किशोरी बालिका योजना का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को संबोधित किया। इसका सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार और विकास खंडों में देखा गया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक माह की आठ तारीख को किशोरी दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस वर्ष कन्या सुमंगला योजना का शुभारंभ किया गया है। इसमें पहली कक्षा से छठी तक और स्नातक में प्रवेश करने पर उनके खाते में एक निश्चित धनराशि जमा कराई जाएगी। बालिकाएं एनीमिया की शिकार न हो, इसके लिए प्रदेश सरकार कार्यक्रम चला रही है। सीएम ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की प्रशंसा की। उनके मानदेय में वृद्धि की घोषणा की। कार्यकताओं को को अब 5500 के स्थान पर 7000 रुपए, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 4250 के स्थान पर 5500 और सहायिकाओं को 2250 के स्थान पर 3000 मानदेय प्रतिमाह दिया जाएगा। डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने कहा कि कुपोषित बच्चों को सुपोषित करने में आप लोगों का महत्वपूर्ण योगदान है। बीएलओ बनाई गई आंगनबाड़ियों से कहा कि चुनाव ड्यूटी में पूरी तन्मयता से लग जाएं। मतदाता सूची को पढ़ लें। मृतक और शिफ्ट हो चुके मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से हटा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed