अंबारी। फूलपुर के खुरासों स्थित राम बचन पीजी कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए आयोजित विशेष शिविर का समापन सोमवार को पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने किया। इस अवसर पर युवा शक्ति युवा कार्यक्रम पर गोष्ठी हुई, जिसमें 150 छात्र-छात्राओं ने भागीदारी की। सम्मिलित हुए। सप्ताह भर चले शिविर में पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता अभियान, कौशल विकास और खेलकूद स्पर्धाएं कराई गईं। समापन समारोह में पूर्व मंत्री ने कहा कि यह शिक्षण एवं प्रशिक्षण की व्यवस्था गुरुकुल में ही मिल सकती है। प्राचार्य डॉ. राम प्रताप विश्वकर्मा, संतोष विश्वकर्मा, योगेश उपाध्याय, चन्द्रकेश प्रजापति, संतोष गिरी, गोकुल वर्मा थे। वहीं, अहरौला के मां शारदा पीजी कॉलेज शंभूपुर गहजी में भी सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन हुआ। इस मौके पर स्वयंसेवकों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ पौधरोपण भी किया। मुख्य अतिथि डॉ. माधव सिंह ने कहा एनएसएस छात्र-छात्राओं में विकास और समर्पण की भावना विकसित करता है। डॉ. प्रमोद मिश्रा, डॉ. माधव सिंह, डॉ. श्रीनाथ सिंह, राकेश रंजन, बजरंग सिंह आदि थे। बिंद्रा बाजार के शारदा पीजी कॉलेज खुर्रमपुर में भी एनएसएस के शिविर का समापन हुआ। मुख्य अतिथि एसओ अरविंद पांडेय, विशिष्ट अतिथि प्रेमनाथ सिंह रहे। अध्यक्षता अंसार और संचालन डॉ. संगीता प्रजापति ने किया। कार्यक्रम प्रभारी अनिल कुमार प्रजापति ने छात्र-छात्राओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नारी शिक्षा, दहेज प्रथा, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान के प्रति प्रोत्साहित किया। इस दौरान सौरभ राय, शशांक यादव, प्रमोद सिंह, अवधराज यादव, हवलदार यादव, आकाश राय, प्रिंस सिंह, डॉ. एमएन सिंह थे।