फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   जमीन विनियमित फिर भी नोटिस जारी कर परेशान करता रहा एडीए

जमीन विनियमित फिर भी नोटिस जारी कर परेशान करता रहा एडीए

Thu, 27 Dec 2018 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
जमीन विनियमित फिर भी नोटिस जारी कर परेशान करता रहा एडीए
आजमगढ़। जिस जमीन पर मकान बनाने के लिए एडीए लोगों को सालों से नोटिस जारी कर परेशान करता रहा, जब बात सरकारी बिल्डिंग की आई तो जांच में वह भूमि विनियमित क्षेत्र की निकली। अब इस जमीन में भवन और दुकान बनाने वाले लोग मानचित्र स्वीकृत कराने की तैयारी में जुट गए हैं। ताकि एडीए की ओर से दी जा रही परेशानी से वह हमेशा के लिए बच सकें। नगर के मड़या मुहल्ले में शारदा तिराहे पर बने आधा दर्जन भवन मालिकों को एडीए की ओर से कई सालों से ग्रीन लैंड में होने का हवाला देते हुए नोटिस जारी कर परेशान किया जाता रहा। नोटिस का हवाला देकर विभाग के कर्मचारी धनउगाही भी करते थे। इसी बीच बाढ़ खंड की ओर से अपनी उक्त भवनों से सटे ही अपनी जमीन में कार्यालय का निर्माण कराया जाने लगा। तब एडीए की ओर से उन्हें नोटिस जारी कर निर्माण को रोकवा दिया गया। मामला जिलाधिकारी दरबार में पहुंच गया। जिलाधिकारी ने उक्त जमीन की जांच कराने तक निर्माण रोकने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी के निर्देश पर टाउन प्लानर ने उक्त भूमि की जांच की। जिसमें पाया कि वह ग्रीनलैंड एरिया में नहीं है। इस क्षेत्र में भवन बनाए लोग पहले से ही एडीए से यह बात कहते आ रहे हैं कि वह ग्रीनलैंड में नहीं है, लेकिन विभाग ने उनकी एक नहीं सुनी। लेकिन जब बात सरकारी बिल्डिंग की आई तो यह जांच एक हफ्ते में ही पूरी कर ली गई। जैसे ही यह जानकारी उस क्षेत्र में भवन बनाने वाले लोगों को हुई तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था। अब वह लोग भी अपना मानचित्र स्वीकृत कराने की तैयारी में जुट गए है।
विज्ञापन


टाउन प्लानर की रिपोर्ट मिल चुकी है जिसमें यह निर्धारित हो चुका है यह भूमि ग्रीन लैंड की नहीं है। अब बाढ़ खंड बिल्डिंग के निर्माण में खाना पूर्ति बाकी है। इसके लिए बाढ़ खंड को हमसे मानचित्र को स्वीकृत कराना होगा। साथ ही इस क्षेत्र में अन्य भवनों के मालिक भी अपना मानचित्र स्वीकृत करा सकते हैं।
विज्ञापन

बाबू सिंह, एडीए सचिव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed