फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   राम नाम के स्मरण से मिलती है संसार से मुक्ति

राम नाम के स्मरण से मिलती है संसार से मुक्ति

Wed, 26 Dec 2018 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
राम नाम के स्मरण से मिलती है संसार से मुक्ति
सठियांव। स्थानीय बाजार के समीप नौ दिवसीय रामकथा का बुधवार को शुभारंभ हुआ। जिसमें पंडित अखिलेश कुमार मिश्र ने संगीतमयी रचना के साथ श्रद्धालुओं को भगवान राम के कृत्यों पर चर्चा की। राम कथा सुनने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। रघुपति राघव राजा राम अर्थात पतितों के पावन भगवान राम ऐसे मर्यादा पुरुषोत्तम हैं जिनके स्मरण मात्र से व्यक्ति झंझट रूपी संसार से पार पा सकता है। कथा के प्रारंभ में भगवान राम और हनुमान जी की आरती कर कल्याण की मनोकामना की गई। अखिलेश मिश्र ने कहा कि हनुमान जी भगवान के ऐसे भक्त थे जिनके स्मरण के बिना उनका कोई कदम नहीं उठता था। इस मौके पर अखिलेश पांडेय, लालचंद यादव प्रधान, महेंद्र, बेचई यादव, रामप्रताप, नंदलाल आदि उपस्थित थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed