{"_id":"5c21253dbdec225726711725","slug":"81545676093-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष पद पर श्रीराम यादव और मंत्री पर प्रदीप सिंह का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यक्ष पद पर श्रीराम यादव और मंत्री पर प्रदीप सिंह का कब्जा
विज्ञापन
मेजवां। तहसील बार एसोसिएशन फूलपुर का चुनाव सोमवार को बार पुस्कालय में हुआ। दोपहर बाद मतगणना और परिणामों की घोषणा हुई। अध्यक्ष पद पर श्रीराम यादव और मंत्री पद पर प्रदीप सिंह ने जीत दर्ज की। अधिवक्ताओं ने फूलमालाओं से उनका स्वागत किया।
फूलपुर बार एसोसिएशन का चुनाव सुबह 10 बजे से एक बजे के बीच एल्डर कमेटी के पीसी लाल श्रीवास्तव की देख रेख में हुआ। अधिवक्ताओं ने मतदान में बढ़-चढ़कर भाग लिया। अध्यक्ष पद पर श्रीराम यादव ने 59 मत प्राप्त कर विजयी रहे। मंत्री पद पर प्रदीप सिंह 67 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर फूलचन्द यादव 63 मत प्राप्त कर अपनी जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद पर राहुल सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर संजय यादव, प्रशासन मंत्री पद पर महेंद्र यादव, प्रकाशन मंत्री पद पर रतिभान, पुस्तकालय मंत्री पद पर लालचंद गौड़, निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। चुनाव संपन्न होने के बाद सभी ने विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी।