{"_id":"5c0812c9bdec22418e1adedf","slug":"81544032969-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौर्य और काला दिवस की तैयारियां शुरू, झंडों से पटे बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौर्य और काला दिवस की तैयारियां शुरू, झंडों से पटे बाजार
Updated Wed, 05 Dec 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आजमगढ़। अयोध्या में विवादित ढांचा गिराए जाने की बरसी पर गुरुवार को हिंदूवादी संगठन जहां शौर्य दिवस मनाएंगे वहीं, मुस्लिम समाज की ओर से काला दिवस मनाया जाएगा। दोनों ही पक्षों की ओर से जुलूस-प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन भी सौंपने का कार्यक्रम है। आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। झंडों से बाजार पट गए हैं। राम मंदिर और बाबरी मस्जिद से जुड़े इस संवेदनशील मामले को लेकर पुलिस प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहा है। दोनों ही पक्षों से सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई है। डेढ़ कंपनी पीएससी लगाई गई है। छह दिसंबर 1992 को ही अयोध्या में विवादित ढांचा गिरा दिया गया था। तभी से हिन्दूवादी इस दिन को शौर्य दिवस और मुस्लिम समाज के लोग काला दिवस मनाते आ रहे हैं। मुस्लिम संगठनों की ओर से गुरुवार को काला दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान शिब्ली कालेज से जुलूस निकाला जाएगा। ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। वहीं, हिंदू संगठनों की ओ्र से शौर्य दिवस मनाया जाएगा। जुलूस निकालने की योजना भी है। शहर से भी बाजारों को भगवा रंग के झंडों से पाट दिया गया है। काला और शौर्य दिवस को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी गई है। सार्वजनिक स्थलों पर सादे कपड़ों को सिपाहियों को तैनात किया जाएगा। आयोजनों को लेकर खुफिया विभाग भी सक्रिय हो गया है। पुलिस की ओर से लोगों से सौहार्द कायम रखने की अपील की गई है। एसपी सिटी कमलेश बहादुर सिंह ने बताया कि मिश्रित आबादी और आयोजन वाले क्षेत्र में डेढ़ कंपनी पीएसी लगाई गई है। शरारती तत्वों पर कड़ी चौकसी रहेगी। अफवाह फैलाने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।