फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   सपाइयों ने खुरहट केंद्र की बहाली के लिए मोर्चा खोला

सपाइयों ने खुरहट केंद्र की बहाली के लिए मोर्चा खोला

Sun, 25 Nov 2018 12:24 AM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
सपाइयों ने खुरहट केंद्र की बहाली के लिए मोर्चा खोला
सठियांव। सपाइयों ने शनिवार को दि किसान सहकारी चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक बीके अबरोल को ज्ञापन देकर खुरहट क्रय केंद्र को तत्काल चालू करने की मांग की। वर्ष 2017-18 में इस केंद्र को 10 किलोमीटर दूर रानीपुर सेंटर से संबद्ध कर दिया गया था। मऊ जनपद के सपा जिलाध्यक्ष धर्म प्रकाश यादव, आजमगढ़ के पूर्व सपा जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव दर्जनों ग्राम प्रधानों के साथ शनिवार को मिल पर पहुंचे। किसानों की समस्याओं से अवगत कराते हुए प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा। कहा कि क्रय केंद्र बहाल नहीं हुआ तो किसान अनशन के लिए मजबूर होंगे। मिल के प्रारंभिक काल से वर्ष 2017 तक खुरहट क्रय केंद्र था। वर्ष 2018 में इसे रानीपुर में मर्ज कर दिया गया। इसके चलते किसानों को गन्ना देने में कठिनाई हो रही है। सठियांव मिल के लिए यह कोई नया नहीं है। इस बार वर्तमान पेराई सत्र में कई क्रय केंद्र को गन्ने की कम उपलब्धता दिखा कर एक दूसरे से संबद्ध कर दिया गया है। रायपुर को रानीपुर, पल्हना को मेंहनगर, बनगांव को सिकरौर से संबद्ध किया गया है। मुख्य गन्ना अधिकारी राधेश्याम पासवान ने कहा कि निर्धारित आंकड़े के हिसाब से गन्ना कम मिल रहा है। प्रधान प्रबंधक बीके अबरोल ने बताया कि वे इस मसले पर कुछ नहीं कहेंगे। वहीं, विपक्षी संचालकों ने आरोप लगाया कि समिति की सहमति के बिना ही इस तरह का हेरफेर किया गया है। बहरहाल सपाइयों ने खुरहट क्रय केंद्र को बहाल नहीं करने पर आरपार की लड़ाई की चेतावनी दी। ज्ञापन देने वालों में रामशब्द यादव, आलोक कुमार, सुगिया देवी, विनोद कुमार, संतोष राय, नन्हकू प्रसाद, कैलाशनाथ यादव, बैजनाथ पासवान, जयनाथ और देवनाथ आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed