फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   राज्यस्तरीय बास्केट बाल प्रतियोगिता की हुई शुरूआत

राज्यस्तरीय बास्केट बाल प्रतियोगिता की हुई शुरूआत

Fri, 02 Nov 2018 12:18 AM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
राज्यस्तरीय बास्केट बाल प्रतियोगिता की हुई शुरूआत
आजमगढ़। पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के तहत राज्य स्तरीय सीनियर बास्केटबाल प्रतियोगिता का गुरुवार को भव्य उद्घाटन हुआ। पूर्व सांसद रमाकांत यादव ने प्रतियोगिता की शुरूआत की। पहले दिन आजमगढ़, वाराणसी, लखनऊ, मेरठ की टीमों ने अपने-अपने मुकाबले जीत कर अगले चक्र में प्रवेश किया। चार दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के 16 मंडलों की टीमें प्रतिभाग कर रही है। लगभग 200 खिलाड़ी आए हुए है। पहले दिन लीग मुकाबले आयोजित हुए। उद्घाटन मैच लखनऊ व सहारनपुर के बीच खेला गया। इसमें लखनऊ 51-34 से विजयी रही। दूसरे मुकाबले में मिर्जापुर ने अलीगढ़ को 38-30 से हराया। इसके बाद हुए मैचों में झांसी ने बरेली को 44-39, वाराणसी ने गोरखपुर को 65-56, मेरठ ने इलाहाबाद को 45-29, आगरा ने मुरादाबाद को 40-14 व आजमगढ़ ने कानपुर को 41-35 से पराजित किया। प्रतियोगिता का आयोजन चीप रेफरी वेद प्रकाश दूबे के देख रेख में हो रहा है। इसके साथ ही रेफरी की भूमिका डीके वर्मा, दिलीप निषाद, मुकेश पांडेय, एमई खान, मो. कमर और गगन शर्मा निभा रहे है। शुक्रवार को भी लीग मुकाबले होंगे। शनिवार से नाकआउट मुकाबलों की शुरूआत होगी। रविवार को सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed