फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   सड़क से लेकर सदन तक होगा महंगाई और भ्रष्टाचार का विरोध

सड़क से लेकर सदन तक होगा महंगाई और भ्रष्टाचार का विरोध

Mon, 08 Oct 2018 12:13 AM IST
Updated Mon, 08 Oct 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
सड़क से लेकर सदन तक होगा महंगाई और भ्रष्टाचार का विरोध
लाटघाट। समाजवादी युवजन सभा की बैठक रविवार को सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के सतना बाजार में शिवचंद सिंह पटेल प्रधान की अध्यक्षता में हुई। जिसमें समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने और प्रदेश सरकार की नीतियों पर चर्चा की गई। महंगाई, अपराध और भ्रष्टाचार को लेकर कार्यकर्ता और पदाधिकारी लामबंद हुए और कहा कि इसका विरोध जमीन से लेकर सदन तक किया जाएगा। समाजवादी युवजन सभा के जिला सचिव अवधेश पटेल ने कहा कि केएस इंटर कॉलेज बैदौली में समाजवादी पार्टी का सम्मेलन सोमवार को होना है। सभी लोग उपस्थित होकर सम्मेलन को सफल बनाएं और प्रदेश सरकार की अनीति, भ्रष्टाचार, अत्याचार और गुंडाराज का पुरजोर विरोध करें। इस अवसर पर शिवचरण सिंह पटेल, श्रीराम, हनुमान यादव, विदेशी, परमहंस प्रधान बलुआ, मनोज कुमार, अली अख्तर, रामप्रकाश, अशोक, नंदलाल, रामपति, सरवन, रामवृक्ष, श्यामाचरण, दिनेश लाल, सुधीर वर्मा आदि उपस्थित थे। संचालन जिला सचिव युवजनसभा अवधेश पटेल ने किया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed