{"_id":"5b673f824f1c1bf5498b5286","slug":"81533493122-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्य के सापेक्ष 52 प्रतिशत बच्चों को पिलाई गई पोलियो खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्ष्य के सापेक्ष 52 प्रतिशत बच्चों को पिलाई गई पोलियो खुराक
Updated Sun, 05 Aug 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर के जिला महिला अस्पताल में रविवार को जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर पोलियो बूथ का उद्घाटन किया। उन्होंने लोगों से इस अभियान में सहयोग करने की अपील की। अभियान की समाप्ति पर लक्ष्य के सापेक्ष 52 प्रतिशत बच्चों ने पोलियो की खुराक पी। अब विभाग द्वारा गठित टीमें घर-घर जाकर छूटे बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगी। शाम को उपलब्धि कम रहने पर सीएमओ ने तीन प्रभारी चिकित्साधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है।
जिलाधिकारी ने कहा कि पोलियो उंमूलन एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है। आज पोलियो बूथों पर पोलियो की टीम द्वारा पोलियो की खुराक पिलायी जा रही है। पोलियो बूथ पर अपने 0-5 वर्ष तक के बच्चों को ले जाकर पोलियो का ड्राप पिलाएं। पोलियो एक भंयकर लाइलाज बीमारी है। अपने 0-5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद जिंदगी की पिलाने में लापरवाही कदापि न करें। आज जो बच्चा पोलियो की खुराक पीने से वंचित हो जाएगा उसे पोलियो की टीम द्वारा घर जाकर खुराक पिलाएगी। जनपद के 0-5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए 2402 पोलियो बूथ, 1187 घर-घर पोलियो की खुराक पिलाने के लिए टीम, 32 मोबाइल टीम, 46 ट्रांजिट टीम, 374 सुपरवाइजर, 2374 डोर टू डोर वैक्सीनेटर, 4804 वैक्सीनेटर पोलियो बूथ, 1187 फीमेल वैक्सीनेटर लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि कुल 6 लाख 61 हजार 759 बच्चों को पोलियो का ड्राप पिलाने का लक्ष्य है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रविंद्र कुमार ने कहा कि हमारा प्रयास है कि पोलियो बूथ के दिन अधिक से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिला दी जाए और अवशेष बच्चों को पोलियो की टीम द्वारा घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। अल्पसंख्यक बाहुल्य बस्तियों में पोलियो की खुराक पिलाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। डिप्टी सीएमओ संजय कुमार ने बताया कि लक्ष्य 6,61,759 बच्चों के सापेक्ष पोलियो बूथ के दिन 3,42,879 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। जो लक्ष्य का लगभग 52 प्रतिशत है। शेष छूटे बच्चों को घर-घर जाकर पोलियो टीम द्वारा पोलियो की खुराक पांच दिनों के अंदर पिलाई जाएगी। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रविंद्र कुमार ने हरैया, महराजगंज और फूलपुर के प्रभारी चिकित्साधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा। साथ ही छूटे हुए बच्चों को पांच दिनों के अंदर शत-प्रतिशत पल्स पोलियो की खुराक पिलाने का निर्देश दिया। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिक्षिका डा. अमिता अग्रवाल, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. बीके अग्रावाल, यूनीसेफ के प्रवेश मिश्रा, रोटरी क्लब के चंदन अग्रवाल, जिला क्षय अधिकारी परवेज अखतर, पूनम सिंह आदि उप स्थित रहे।