{"_id":"5b634f9c4f1c1bf5498b4afe","slug":"81533235100-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में कूड़ा गिराने पर ईओ और सफाई निरीक्षक को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में कूड़ा गिराने पर ईओ और सफाई निरीक्षक को नोटिस
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आजमगढ़। डीएम ने पालिका ईओ और सफाई निरीक्षक को शहर में कूड़ा गिराने पर एफआईआर कराने की चेतावनी दी थी। इसके बाद भी बंधों के किनारे पालिका की ओर से कूड़ा लगातार गिराने की शिकायत मिल रही थी। इस पर डीएम ने दोनों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। पूछा है कि एफआईआर के निर्देश के बाद कूड़ा कैसे गिराया जा रहा था।
बारिश में मझगांवा स्थित डंपिंग ग्राउंड का रास्ता खराब होने की बात कर पालिका कर्मचारियों की ओर से एक बार भी नरौली, बवाली मोड़ से करतालपुर और लाल डिग्गी बंधे के किनारे शहर का कूड़ा गिराना शुरू कर दिया गया था। इसकी शिकायत मिलने पर डीएम ने शहर में कूड़ा गिराने पर ईओ और सफाई निरीक्षक को एफआईआर की चेतावनी दी थी। इसके बाद भी पालिका अधिकारियों और कर्मचारियों पर कोई असर नहीं हुआ। बंधों के किनारे कूड़ा गिराने का क्रम जारी रहा। इस पर डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने ईओ वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव और प्रभारी सफाई निरीक्षक हरिश चंद्र को नोटिस जारी किया है कि चेतावनी के बाद भी शहर में कूड़ा कैसे गिराया जा रहा है। उन्होंने दोनों अधिकारियों से एक सप्ताह के भीतर जवाब देने अन्यथा कार्रवाई के लिए शासन को लिखने की चेतावनी दी है।
खनन विभाग ने सही कराया रास्ता
आजमगढ़। पालिका अधिकारियों की ओर से मझगांवा स्थिति डंपिंग ग्राउंड का रास्ता खराब होने की बात कही गई थी। इस पर डीएम ने खनन विभाग को रास्ता ठीक कराने के लिए कहा था। खनन विभाग ने रास्ते में 15 ट्राली गिट्टी गिराकर रास्ते को सही करा दिया है। खान अधीक्षक विनीत कुमार सिंह ने बताया कि रास्ता सही हो गया है। मैं खुद अपने वाहन से डंपिंग ग्राउंड तक गया था। वहीं, पालिका अधिकारियों का कहना है कि कूड़ा गिराने के लिए जमीन की व्यवस्था कर ली गई है। अब शहर में कूड़ा नहीं गिरेगा।
विज्ञापन
कहीं डीजल का खेल तो नहीं
आजमगढ़। मझगांवा स्थिति डंपिंग ग्राउंड में कूड़ा न ले जाने के पीछे डीजल का खेल भी बताया जा रहा है। पालिका सूत्रों की मानें तो कूड़ा शहर में ही गिराकर इसे डंपिंग ग्रांउड ले जाना दिखाया जा रहा था। इसके पीछे लंबे पैमाने पर डीजल का खेल किया जा रहा था।
चेतावनी के बाद भी शहर में कूड़ा गिराने की शिकायत मिली थी। इस पर ईओ और सफाई निरीक्षक से जवाब तलब किया गया है। यदि जवाब संतोषजनक नहीं हुआ था तो कार्रवाई के लिए शासन को लिखा जाएगा। ईओ को दोनों समय शहर में सफाई कराने और स्वयं उसका निरीक्षण करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।
शिवाकांत द्विवेदी, जिलाधिकारी
शहर की सफाई ताक पर, आधे सफाईकर्मी ही कर रहे ड्यूटी
बदरका, दलसिंगार मोहल्ला, महिला अस्पताल क्षेत्र में नहीं हो रही सफाई
डीएम ने ईओ को दी चेतावनी, सुबह-शाम रोजाना चेकिंग करने के निर्देश दिए
फोटो 02-03
अमर उजाला ब्यूरो
आजमगढ़। एक तरफ सफाई को लेकर जिलाधिकारी अभियान चलाने की बात कह रहे हैं, वहीं, पालिका की ओर से शहर की सफाई ताक पर रख दी गई है। तीन सौ सफाई कर्मियों में आधे ही ड्यूटी कर रहे हैं। कलक्ट्रेट और पालिका के पास सफाई कर अधिकारियों को भ्रमित किया जा रहा है। शिकायत मिलने के बाद डीएम ने ईओ की जमकर क्लास लगाई है। सुबह और शाम दोनों समय सफाई कराने के निर्देश दिए हैं। ईओ को स्वयं निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।
कहने को तो पालिका के 25 वार्ड के लिए सफाईकर्मियों की फौज है। इसमें 150 दैनिक सफाई श्रमिकों के साथ ही संविदा और स्थायी को मिलाकर कुल 293 सफाईकर्मी है। डीएम की ओर से सफाई को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। हर मोहल्ले में कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को संदेश दिया जा रहा है। इसके बाद भी शहर के कई क्षेत्र में सफाई नियमित नहीं होने की शिकायत लगातार मिल रही थी। इसमें बदरका ईदगाह के पास, शिब्ली कालेज के पास, जलकल कार्यालय के पास, महिला अस्पताल, रैदोपुर, पुराना पावर हाउस आदि इलाके से लगातार शिकायत मिल रही थी। यहां तक कि दैनिक सफाई श्रमिकों में आधे के ही काम पर आने के आरोप लगाए गए थे। यहां तक कहा गया था कि भुगतान 150 कर्मियों का किया जा रहा है, लेकिन मिलीभगत से काम सिर्फ 50 कर्मियों से ही लिया जा रहा है। इस पर जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने ईओ को फोन कर सुबह और शाम दोनों समय सफाई कराने के निर्देश दिए हैं। ईओ को स्वयं निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। सफाई संबंधित शिकायत मिलने पर कार्रवाई की बात कही है।
कार्य में लापरवाही पर दो और सफाईकर्मी निलंबित

आजमगढ़। सहायक विकास अधिकारी पंचायत की संतुति पर डीपीआरओ ने कार्य के प्रति लापरवाही बरतने और अनुशासनहीनता के आरोप में दो और सफाईकर्मियों को निलंबित किया है। बुधवार को भी नौ सफाईकर्मियों को निलबित किया गया था।
मेंहनगर ब्लाक के ग्राम नई के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि ग्राम पंचायत सपनहर रुद्रपुर में तैनात सफाई कर्मी राजेंद्र प्रसाद अनुपस्थित थे। इसी तरह ग्राम विजयी पुर के निरीक्षण में पाया गया कि सफाईकर्मी राजधारी की ओर से सफाई का कार्य नहीं किया जाता है। दोषी पाए जाने पर दोनों को निलंबित कर दिया गया।
र्दुगंध से आना-जाना हुई मुश्किल
सठियांव। आजमगढ़-बलिया राजमार्ग पर स्थित सुराई गांव के सामने सड़क के किनारे मरे तीन पशुओं का अवशेष मौके पर पड़ा हुआ है। उससे निकलने वाली दुर्गंध से लोगों का आना-जाना मुश्किल हो रहा। क्षेत्रीय लोगों ने इसकी शिकायत ब्लाक के अधिकारियों से की। पर कोई सुनवाई नहीं हुई। लोगों के मुताबिक एक सप्ताह पूर्व अज्ञात वाहन की टक्कर से एक सांड़ की मौत हो गई। जिसकी संवेदना में आधा दर्जन साड़ उसको घेर कर बीच रास्ते में खड़े हो गए। दूसरी सुबह लोगों ने देखा बगल में दूसरा साड़ मरा पड़ा है। तीसरी सुबह एक और साड़ वाहन की चपेट में आकर मर गया। इन तीनों का अवशेष सड़क के किनारे पड़ा हुआ है। जिससे उठने वाली र्दुगंध से उधर से गुजरना मुश्किल है। क्षेत्र के लोगों ने इस समस्या की तरफ प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है।
आशीष तिवारी