{"_id":"5b3bc1a64f1c1b92468b479e","slug":"81530642854-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे खोदा गया गड्ढा दे रहा हादसे को दावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे खोदा गया गड्ढा दे रहा हादसे को दावत
Updated Wed, 04 Jul 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के अंजान शहीद बाजार में सड़क किनारे एक माह से गड्ढा खोद कर छोड़ा हुआ है। यह गड्ढा हादसे का कारण बन गया है, फिर भी न तो निर्माण कार्य ही कराया जा रहा है न ही गड्ढे को पाटा ही जा रहा है। जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
आजमगढ़ से दोहरीघाट तक सड़क का चौड़ीकरण कार्य किया जा रहा है। जिस क्षेत्र में सड़क बन गई है वहां सड़क के दोनों तरफ नाली का निर्माण कराया जा रहा है। तहसील क्षेत्र के अंजान शहीद बाजार में सड़क का निर्माण कई माह पूर्व ही हो चुका है और नाली निर्माण के लिए कार्यदायी संस्थान से बाजार स्थित काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक के सामने एक माह पहले से ही गड्ढा खोद कर छोड़ा हुआ है। गड्ढा खोदे जाने के बाद अब तक न तो नाली का निर्माण कराया गया न ही गड्ढे को पाटा गया, जिसके चलते यह गड्ढा बाजार वासियों के लिए हादसे का प्रमुख कारण बन गया है। अक्सर ही लोग इस गड्ढे में गिर कर घायल हो रहे है। लोगों ने कई बार इसकी शिकायत भी कार्यदायी संस्था से किया, लेकिन इसके बाद भी कार्यदायी संस्थान ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। जिससे बाजार वासियों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। लोगों ने उच्चाधिकारियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए व्यवस्था में सुधार की मांग की है।