फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   बिल्डिंग मैटेरियल की दूकानों ने सड़क पर जमाया कब्जा

बिल्डिंग मैटेरियल की दूकानों ने सड़क पर जमाया कब्जा

Sun, 01 Jul 2018 11:56 PM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
बिल्डिंग मैटेरियल की दूकानों ने सड़क पर जमाया कब्जा
मुबारकपुर। वर्तमान में सड़कों के चौड़ीकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है लेकिन इस चौड़ीकरण का राहगीरों को फायदा मिलता नहीं दिख रहा है। क्योंकि जितनी सड़क चौड़ी हो रही है पर बिल्डिंग मैटेरियल और विभिन्न प्रकार की दुकान लगाने वाले दुकानदारों द्वारा सामान रखकर कब्जा जमा लिया जा रहा है। इसके कारण दुर्घटना का खतरा इन जगहों पर और बढ़ गया है।
विज्ञापन

जनपद की डेढ़ लाख आबादी वाला बुनकर बाहुल्य कस्बा मुबारकपुर अपने हुनर के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। यहां बनी हुई रेशमी साडिय़ां देश ही नहीं विदेशों में भी निर्यात की जाती है। यहां देश के कोने कोने से व्यापारी रेशमी साड़ी खरीदने के लिए आते हैं। किसी भी स्थान से मुबारकपुर आने के लिए मुख्य रूप से सठियांव मुबारकपुर एक ही मार्ग है। यह मार्ग पहले से पतला बना हुआ है इधर कुछ माह पहले से ही इस रोड पर बिल्डिंग मैटेरियल का सामान बेचने वाली दुकानों की बाढ़ सी आ गई है। अल्जामियतुल अशरफिया, अरबी विश्वविद्यालय से लेकर मोहल्ला कटरा तक लगभग दो किमी की दूरी में हर सौ मीटर पर इसकी दुकान खुल गई है। यह कारोबारी पूरी सड़क कब्जा करके गिट्टी बालू गिरा दिए हैं जिससे बालू के कारण प्रतिदिन दो पहिया वाहन वाले गिरकर घायल हो रहे हैं। लोक निर्माण विभाग और स्थानीय पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने से यह दुकानदार निरंकुश हो गए हैं। लोगों ने प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए इस पर अंकुश लगाने और कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed