फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   एमएसडीपी योजना की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

एमएसडीपी योजना की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

Sun, 27 May 2018 12:12 AM IST
Updated Sun, 27 May 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
एमएसडीपी योजना की जिलाधिकारी ने की समीक्षा
आजमगढ़। जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नवीन मल्टी सेक्टोरल डेवेलपमेंट प्रोग्राम की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। उन्होंने बताया कि जनपद आजमगढ़ को एमएसडीपी योजना के तहत 12वीं पंचवर्षीय योजना में चयनित किया गया। जहां के अल्पसंख्यक आबादी बाहुल्य वाले विकास खंड सठियांव, मिर्जापुर, मुहम्मदपुर और टाउनएरिया मुबारकपुर को भारत सरकार द्वारा चिन्हित किया गया है। वित्तीय वर्ष 2018-19 में स्वीकृत की जाने वाली अवस्थापना से संबंधित महत्वपूर्ण परियोजनाएं जिसमें विकास खंड मिर्जापुर में राजकीय महिला महाविद्यालय असगड़ा मुस्तफाबाद, विकास खंड सठियांव में राजकीय महिला महाविद्यालय बस्ती, विकास खंड मुहम्मदपुर में राजकीय महिला महाविद्यालय कोइलारी बुजुर्ग ओर सद्भाव मंडप कोइलारी बुजुर्ग। इसी के साथ-साथ टाउनएरिया मुबारकपुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नूरपुर के परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार उपाध्याय, परियोजना निदेशक दुर्गादत्त शुक्ल, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी साहित्य निकष सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed