फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   जिला योजना समिति में शामिल होंगे दो और सदस्य

जिला योजना समिति में शामिल होंगे दो और सदस्य

Thu, 22 Feb 2018 11:36 PM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
जिला योजना समिति में शामिल होंगे दो और सदस्य
आजमगढ़। जिला योजना समिति में निकायों से शामिल होने वाले दो प्रतिनिधियों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 28 फरवरी को मतदाता सूचियों का प्रकाशन होगा। इसके लिए सभी निकायों से निर्वाचित प्रतिनिधियों की सूची को तलब किया गया है। एक पद अनारक्षित महिला और दूसरा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है।
विज्ञापन

जिला योजना समिति में 40 निर्वाचित सदस्यों में दो पद नगर निकायों से भरे जाते हैं। निकायों के कार्यकाल खत्म होने के बाद दोनों पद खाली हो गए थे। निकायों में नई सरकार के गठन के बाद अब इस पद को भरने के प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए 28 फरवरी को मतदाता सूचियों का प्रकाशन होगा। मतदाता सूची के लिए सभी निकायों से निर्वाचित प्रतिनिधियों की सूची तलब की गई है। जनपद के 13 निकायों के 172 सदस्यों में से दो प्रतिनिधियों का चुनाव किया जाएगा। एक निकाय से एक ही प्रतिनिधि का चुनाव किया जाएगा। सूची एकत्र करने की जिम्मेदारी सहायक निर्वाचन अधिकारी नगरीय निकाय को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed