{"_id":"5a832edb4f1c1b641f8b57e8","slug":"81518546651-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जो सबका हित करे वही शिव : विनोदानंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जो सबका हित करे वही शिव : विनोदानंद
Updated Wed, 14 Feb 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सगड़ी। क्षेत्र के बाबा पाताल नाथ मंदिर रामगढ़ ब्रह्मौली में चल रहे 11दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ में मंगलवार को यज्ञ मंडप की परीक्रमा के लिए श्रद्धालु का रेला उमड़ पड़ा। इलाहाबाद से आए विनोदानंद महाराज ने कहा जो सबका हित करे वही शिव है। जब शंकरजी का विवाह माता पार्वती के साथ हुआ तो उसको महाशिवरात्रि कहने लगे। महाशिवरात्रि का अर्थ होता है जिसको कोई न पार सके। शिव की महिमा अपरंपार है। साध्वी राधिका किशोरी और दीनानाथ उपाध्याय ने भी लोगों को भाव विभोर किया। अमरनाथ गिरी, नंदलाल, मुकेश मिश्र, विजय सिंह यादव, केदार नाथ राय, राजेश राय आदि मौजूद थे। पुजारी बाबा अमरनाथ गिरी ने बताया कि बुधवार को भंडारे का आयोजन किया गया है।
कलश यात्रा में गूंजे जयघोष
अतरौलिया। ग्राम बड़का खपुरा स्थित गायत्री सेवा आश्रम पंचपेड़वा में चल रहे नौ दिवसीय श्री मारुति महायज्ञ के पहले मंगलवार को श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकाली। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सिर पर कलश रखकर गोरहरपुर, हैदरपुर, अतरौलिया, पूरवा होते हुए कौलेश्वर धाम सरोवर हाथी-घोड़े और बैंडबाजे के साथ पहुंचे। सरोवर से पवित्र जल लेकर यज्ञ मंडप पहुंचे। मुख्य यज्ञाचार्य इलाहाबाद से आए शिवमंगल दास महाराज ने पूजन और मंडप प्रवेश कराया। प्रतिदिन 12 से शाम पांच बजे तक संगीतमयी श्रीराम कथा और श्रीमद्भागवत का आयोजन किया जाएगा। पूर्णाहुति और भण्डारा 21 फरवरी को होगा।