फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   आग लगने से 4.5 लाख का नुकसान

आग लगने से 4.5 लाख का नुकसान

Mon, 25 Dec 2017 11:57 PM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
आग लगने से 4.5 लाख का नुकसान
बूढनपुर। अतरौलिया थाना क्षेत्र के पियरिया गांव में स्थित एक बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान के बाहर खड़े ट्रैक्टर ट्राली में रविवार की रात विद्युत तार टूटकर गिर जाने से आग लग गई। आग लगने से ट्रैक्टर और ट्राली दोनों जलकर नष्ट हो गई। मालिक का करीब 4.5 लाख रुपये का नुकसान हो गया। पीड़ित राधेश्याम अतरौलिया थाना क्षेत्र के पियरिया गांव का निवासी है। वह गांव के पास बिल्डिंग मैटेरियल की दूकान किया है। रविवार की रात राधेश्याम अपना ट्रैक्टर ट्राली दूकान के बाहर खड़ा करके सो गया। उसके दूकान के ऊपर से गुजरा जर्जर विद्युत तार टूटकर ट्रैक्टर पर गिर गया। जिससे आग लग गई। लोग जब तक इस घटना में काबू पाते कि ट्रैक्टर ट्राली जलकर नष्ट हो गया। राधेश्याम ने बताया कि उसका करीब 4.5 लाख रुपये का नुकसान हो गया। राधेश्याम ने विद्युत कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed