{"_id":"59ff568f4f1c1b71548baeed","slug":"81509906063-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने किया दलितों-पिछड़ों का अपमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने किया दलितों-पिछड़ों का अपमान
Updated Sun, 05 Nov 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। टिकट कटने से नाराज निवर्तमान पालिकाध्यक्ष के पुत्र ने रविवार को भाजपा छोड़ने का एलान करते हुए पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि भाजपा ने दलितों-पिछड़ों और वैश्यों का अपमान किया है। वो नगर में कराए गए अपने कार्यों के बल पर निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने रविवार को पालिकाध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने के लिए नामांकन की घोषणा भी की।
रविवार को सब्जी मंडी स्थिति अपने आवास पर बुलाई गई पत्रकार वार्ता में निवर्तमान पालिकाध्यक्ष इंदिरा देवी जायसवाल के पुत्र और प्रतिनिधि अभिषेक जायसवाल दीनू ने कहा कि भाजपा नीतियों से भटक चुकी है। दलित, पिछडे़, वैश्य समाज को छलने का काम किया जा रहा है। असमाजिक लोगों को लाभ पहुंचाने मात्र के लिए सुनियोजित तरीके से मेरी राजनैतिक हत्या कराने का प्रयास किया गया। जिलास्तर के कुछ नेताओं को मेरा कद पार्टी में रास नहीं आ रहा था। मैं खुद को भाजपा से मुक्त करता हूं। इसके लिए पत्र जिलाध्यक्ष को भेज दिया है। मैंने पालिका क्षेत्र का बिना भेदभाव के विकास कराया। मैं विकास कार्यों के दम पर जनता के बीच जाऊंगा। सोमवार को पहाड़पुर स्थित श्रीकृष्ण गौशाला से पदयात्रा करते हुए समर्थकों के साथ निर्दल नामांकन करूंगा। वहीं, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष इंदिरा देवी जायसवाल ने कहा कि जहां उनके पुत्र का सम्मान नहीं है, वहां वो भी नहीं है। वो अपने बेटे के साथ हैं।