{"_id":"596cfd3a4f1c1b7f458b4576","slug":"81500314938-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समायोजन की कार्रवाई अव्यवहारिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समायोजन की कार्रवाई अव्यवहारिक
Updated Mon, 17 Jul 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ (ब्यूरो)। उत्तर प्रदेशीय प्रारंभिक शिक्षक समिति की बैठक सोमवार को कुंवर सिंह उद्यान में जिलाध्यक्ष रामअवध यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते प्रांतीय महामंत्री बालेदीन ने कहा कि जिला बेसिक शिक्षाधिकारी द्वारा समायोजन की जो कार्रवाई की जा रही वह अव्यवहारिक है।
कोषाध्यक्ष रविशंकर यादव ने कहा कि सातवें वेतनमान में शिक्षकों को चयन वेतनमान का लाभ देते हुए वेतन पुनरीक्षण नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि शासनादेश का अवलोकन करते हुए लाभांवित शिक्षकों को चयन वेतनमान का लाभ प्रदान किया जाना चाहिए। जिला मंत्री राम उजागिर शुक्ल ने कहा कि समायोजन से पूर्व पदोन्नति कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बैठक में इसके अवाला मृतक आश्रितों की नियुक्ति, 2016-17 में सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों की पेंशन स्वीकृत करते हुए भुगतान किए जाने, कनर्वजन मनी और फल की धनराशि दिए जाने की मांग की गई। बैठक में अभिमन्यु राय, दरोगा यादव, गौरी शंकर यादव, विनय प्रकाश दुबे, धु्रव कुमार राय, धर्मेंद्र सिंह, वीरेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।