फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   79 areas are highly sensitive to malaria and dengue

Azamgarh News: 79 इलाके मलेरिया-डेंगू के लिए अति संवेदनशील

Wed, 11 Jun 2025 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
79 areas are highly sensitive to malaria and dengue
आजमगढ़। मानसून की दस्तक से पहले ही मच्छर जनित बीमारियों मलेरिया और डेंगू के खतरे को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। जिले के 79 इलाकों को अति संवेदनशील घोषित किया गया है, जहां सोर्स डिटेक्शन से लेकर एंटी लार्वा छिड़काव तक का अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को अनुमान है कि 15 से 20 जून के बीच मानसून जिले में दस्तक दे सकता है। इसी के साथ डेंगू और मलेरिया के मामलों में बढ़ोतरी की आशंका को देखते हुए यह विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन

विगत वर्षों में जिन इलाकों में मलेरिया और डेंगू के मरीज मिले थे। इन इलाकों में मलेरिया विभाग सोर्स डिटक्शन से लेकर एंटी लार्वा कीटनाशक का छिड़काव करेगा, साथ ही जागरूकता अभियान अभियान चलाएगा। इसमें मच्छरों के पनपने की आशंका देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते वर्षों में डेंगू-मलेरिया के आंकड़े
वर्ष
डेंगू के मरीज
मलेरिया के मरीज

2023
99
00

2024
127
00

2025 10 00

00

अति संवेदनशील घोषित क्षेत्र

बिलरियागंज: लाड़ो बलिया, सेठारी, बरोही फत्तेपुर, गढ़वल, नत्थूपुर, जमुआ हरिरामपुर।

लालगंज: अछीछी, खनियरा, भूलनडीह, लालगंज नगरीय क्षेत्र।

अतरौलिया: थिरई पट्टी, प्रतापपुर छतौरा, गहजी।

अहरौला: बरईपुर, कुशमहरा पारा, कल्हौरा, गहजी।

मेंहनगर: पंदहा, भीखमपुर, कम्हरिया, बेलाडीह।

तहबरपुर: बीबीपुर, टीकापुर, मुकुंदपुर।

मुहम्मदपुर: रानीपुर रजमों, फरीदाबाद।

मार्टीनगंज: असई, मोलनापुर, करूई।

अजमतगढ़: टेकनगाड़ा, गणेरुआ, धरवल, हरखोरी, मोहम्मदपुर कोडरा, शाहपुर नेवादा, मिर्जापुर, जीयनपुर।

महराजगंज: रायपुर खोखरजोत, सरदहा, भैरोदासपुर, जुड़ाखुर्द।

पल्हनी: सेहदा, घोरठ, मुंडा, बद्दोपुर, हरिजन बस्ती पठखौली, लक्षिरामपुर, देवखरी उकरौड़ा, मनचोभा, बेलइसा, ममरखापुर, सम्मोपुर, तिवारीपुर।

रानी की सराय: गंधुवई, पंदहा, खलीफतपुर, खलीलाबाद कालोनी, सोनवारा।

ठेकमा: जमीन सरौदा, ईरनी, ठेकमा।

हरैया: अजगरा, अखईपुर, बनावें, ब्रह्मौली ध्यान।

तरवां: मठबैजनाथपुर, अवनी।

जहानागंज: गेहना, शुद्ध नवापुरा।

फूलपुर: लोनियाडीह।

सठियावं: नसरुद्दीनपुर, बेलहरा, हरैया।

कोयलसा: कोलहाटा कमाल, कोयलसा।

पवई: मित्तूपुर, खेमीपुर।

डीपीआरओ, नपा, नगर पंचायत और ग्राम प्रधान का जिम्मा है कि वह संवेदनशील गांवों में साफ-सफाई के साथ ही नालियों में स्प्रे कराएं। जहां जरूरत हो वहां पर एंटी लार्वा का छिड़काव करें। -डॉ. अशोक कुमार, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed