फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   78 lakhs received for CM Abhyudaya Composite School

Azamgarh News: सीएम अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय के लिए मिले 78 लाख

Mon, 06 Jan 2025 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
78 lakhs received for CM Abhyudaya Composite School
रानी की सराय। जिले के जहानागंज ब्लाॅक में संचालित कंपोजिट विद्यालय को सीएम अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय बनाया जाएगा। इसके लिए शासन की ओर से 130.62 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। शासन की ओर से पहली किस्त के 78.372 लाख रुपये जारी कर दिए गए। यहां बहुमंजिला भवन बनाया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय योजना शुरू की जा रही है। पहले चरण में जिले से एक स्कूल का चयन होना था। इसमें ऐसे विद्यालय का प्रस्ताव मांगा गया था, जो जिला मुख्यालय के नजदीक हो और कम से कम 1,300 वर्ग मीटर जमीन हो। स्कूल में प्रधानाध्यापक और आठ अन्य कक्ष और न्यूनतम छात्र संख्या 200 होने का मानक है। इस मानक पर कंपोजिट विद्यालय मझगांवा खरा उतरा। विकास खंड रानी की सराय के कंपोजिट विद्यालय मझगांवा को मुख्यमंत्री अभ्युदय स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा। शासन की ओर से इसके लिए पहली किस्त के रूप में 78.372 लाख रुपये उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लि. लखनऊ को जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय में ये सुविधाएं होंगी
मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय में पूर्व प्राथमिक, प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक व उच्चतर माध्यमिक कक्षाओं के लिए शैक्षणिक ब्लॉक बनाए जाएंगे। स्मार्ट क्लास के अलावा रोबोटिक्स, मशीन लर्निंग सेंटर के साथ मॉड्यूलर लैब की सुविधा होगी। कक्षा एक से कक्षा आठ तक कंपोजिट विज्ञान व गणित लैब व कक्षा नौ से इंटरमीडिएट तक रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान की मॉड्यूलर लैब होगी। कंप्यूटर लैब, लैंग्वेज लैब, स्किल लैब और खेल की भी पर्याप्त सुविधाएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय योजना के तहत जिले में एक विद्यालय का चयन किया गया है। इसके लिए बजट भी जारी किया गया है। इससे व्यवस्थाएं हाईटेक होंगी। इससे शिक्षा में और सुधार होगा। बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सकेगी।- मनोज कुमार मिश्रा, एडी बेसिक आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed