फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   7.53 mm rain in 24 hours, followed by sunshine

Azamgarh News: 24 घंटे में हुई 7.53 मिमी बारिश, उसके बाद निकली धूप

Wed, 21 Aug 2024 02:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
7.53 mm rain in 24 hours, followed by sunshine
आजमगढ़। भोर से शुरू हुई बारिश दोपहर बाद बंद हुई। इससे लोगों को जहां उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिल गई। धान के खेतों में पानी लगने से किसानों के चेहरे खिल उठे। सोमवार की सुबह आठ बजे से मंगलवार की सुबह आठ बजे तक 7.53 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। दिन का तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया। बारिश के चलते शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में घंटों बिजली बाधित रही।
विज्ञापन




कई दिनों से उमस भरी गर्मी की मार झेल रहे लोगों को सोमवार की रात और मंगलवार को दिन में हुई बारिश से कुछ राहत मिली। बारिश होने से सड़क किनारे और खेतों में पानी लग गया। सोमवार की रात करीब तीन बजे गरज के साथ बारिश शुरू हुई जो सुबह करीब सात बजे तक होती रही। इसके बाद करीब दो घंटे तक बारिश बंद रही। करीब नौ बजे से फिर बारिश शुरू हो गई, जो दोपहर दो बजे तक होती रही। मुबारकपुर, सगड़ी, महारागंज, बूढ़नपुर, निजामाबाद, मेंहनगर आदि क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई।
विज्ञापन


झमाझम हुई बारिश से दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से पांच डिग्री नीचे गिरकर 30 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वहीं सोमवार की सुबह आठ बजे से मंगलवार की सुबह आठ बजे तक 7.53 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। इससे पूरा मौसम सुहाना हो गया। पानी बिन कई दिनों से सूख रही धान की फसल को भी काफी फायदा हुआ। धान के खेतों में पानी लगने से किसानों के चेहरे खिल गए। वहीं, बारिश के कारण शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली घंटों गुल रही। शहर के सिविल लाइन, ब्रह्मस्थान, चौक, बदरका, पांडेय बाजार, सिधारी, आराजीबाग के बिजली करीब सात घंटे तक गुल रही। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। भोर में करीब तीन बजे कटी बिजली दोपहर 12 बजे आई। उधर बारिश बंद होने के बाद करीब तीन बजे अच्छी धूप निकल आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed