{"_id":"6202a67cd11c5328f9137d5a","slug":"75-year-old-dies-of-corona-death-toll-in-third-wave-is-11-azamgarh-news-vns6376328194","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से 75 वर्षीय वृद्घ की हुई मौत, तीसरी लहर में मृतकों की संख्या हुई 11","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से 75 वर्षीय वृद्घ की हुई मौत, तीसरी लहर में मृतकों की संख्या हुई 11
विज्ञापन
कोरोना से वृद्ध की मौत, 18 संक्रमित
जहानागंज। कोरोना संक्रमित एक वृद्ध की मंगलवार को मौत हो गई। वह राजकीय मेडिकल कालेज व सुपर फैसिलिटी अस्पताल में भर्ती थे। वहीं मंगलवार को 1783 संदिग्धों की हुई जिसमें 18 संक्रमित पाए गए।
मेडिकल कॉलेज के कोरोना नोडल डॉ. नियाज हसन ने बताया कि गाजीपुर के 75 वर्षीय वृद्ध को दो फरवरी की दोपहर दो बजे लाया गया और उनको आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया। इलाज के दौरान मंगलवार की दोपहर 1.30 बजे उनकी मौत हो गई। कोरोना गाइड लाइन के अनुरूप शव को पैक कर परिजनों को सौंप दिया गया। तीसरी लहर के तहत जिले में यह 11 तो राजकीय मेडिकल कॉलेज में 10वीं मौत है। डा. नियाज हसन ने बताया कि राजकीय मेडिकल कालेज में कोरोना से अब तक दस मौतें हो चुकी हैं। इसमें सात महिलाएं व तीन पुरुष शामिल हैं। इसके अलावा एक मौत जहानागंज कस्बा में होम आइसोलेशन में हुआ है। वहीं मंगलवार को विभाग 1783 संदिग्ध लोगों की जांच की गई जिसमें 18 नए संक्रमित मिले। जिले में एक्टिव केसों की संख्या 284 हो गई है। वहीं कुल 11 मरीज ठीक होकर घर गए।