फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   72 meritorious people will get medals in the convocation ceremony

Azamgarh News: दीक्षांत समारोह में 72 मेधावियों को मिलेगा मेडल

Tue, 17 Sep 2024 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
72 meritorious people will get medals in the convocation ceremony
आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह 23 सितंबर को विश्वविद्यालय परिसर में होगा। इस समारोह में कुल 72 मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल दिया जाएगा। कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के हाथों विभिन्न संकायों के 17 टॉपर छात्रों को कुलाधिपति मेडल और 55 छात्रों को कुलपति मेडल प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन


यह समारोह विश्वविद्यालय के इतिहास में विशेष स्थान रखेगा, क्योंकि पहले आजमगढ़ और मऊ के छात्र-छात्राओं को पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर जाना पड़ता था, लेकिन अब उन्हें अपने ही जिले में यह गौरव प्राप्त होगा। समारोह की तैयारियों के लिए समितियों का गठन किया गया है। कार्यक्रम के सुचारु संचालन हेतु अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। विश्वविद्यालय परिसर में हेलिपैड का निर्माण हो चुका है, जहां कुलाधिपति का हेलिकॉप्टर उतरेगा। इसके साथ ही विश्वविद्यालय परिसर में सफाई का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। समारोह के समन्वय और विभिन्न समितियों की प्रगति के निरीक्षण के लिए प्रो. सर्वेश पांडेय के नेतृत्व में दीक्षांत समन्वय समिति का गठन किया गया है। समिति समारोह को अंतिम रूप देने के लिए विभिन्न समितियों के साथ समन्वय स्थापित कर रही है। विश्वविद्यालय ने पांच गांवों के आंगनबाड़ी केंद्र और कंपोजिट विद्यालयों को गोद लिया है। राजभवन के निर्देशानुसार इन संस्थानों में प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इनमें चयनित प्रतिभागियों को दीक्षांत समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

इन संकायों के मेधावियों को मिलेगा कुलाधिपति सम्मान
आजमगढ़। परास्नातक 2021-23 में आर्ट फैकल्टी से एक, साइंस से एक, कामर्स से एक, लाॅ से एक, शिक्षा फैकल्टी से एक को कुलाधिपति सम्मान मिलेगा। इसके अलावा परास्नातक के सत्र 2022 -24 में आर्ट से एक, साइंस से एक कामर्स से एक, शिक्षा से एक और लॉ फैकल्टी से एक मेधावी को कुलाधिपति सम्मान मिलेगा। जबकि स्नातक 2021-24 में आर्ट फैकल्टी से एक, कामर्स से एक, बीबीए से एक, बीपीएड से दो, लॉ से एक और विज्ञान फैकल्टी से एक मेधावी को यह सम्मान मिलेगा। इसके अलावा 55 अन्य मेधावियों को कुलपति मेडल प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम को लेकर सारी तैयारियां की जा रही हैं। हेलिपैड का निर्माण पूरा हो चुका है। विश्वविद्यालय परिसर की सफाई का कार्य अंतिम दौर में है। सभी कार्यों के लिए संचालन समिति का गठन कुलपति ने कर दिया है। समारोह में 17 मेधावियों को कुलाधिपति और 55 मेधावियों को कुलपति मेडल प्रदान किया जाएगा। - भूपेंद्र पांडेय, मीडिया प्रभारी, मसुरावि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed