फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ग्रेडेड लर्निंग प्रोग्राम में मंडल के दो जिले टॉप टेन में शामिल

ग्रेडेड लर्निंग प्रोग्राम में मंडल के दो जिले टॉप टेन में शामिल

Wed, 13 Mar 2019 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
ग्रेडेड लर्निंग प्रोग्राम में मंडल के दो जिले टॉप टेन में शामिल
आजमगढ़। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षा व्यवस्था में गुणत्तमक सुधार का लेकर शासन स्तर से विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इन्हीं योजनाओं में शामिल ग्रेडेड लर्निंग कार्यक्रम भी शामिल है। इस कार्यक्रम की प्रदेश स्तर से रैकिंग जारी हुई है। जिसमें प्रशिक्षण कार्यक्रम समय से पूर्ण करने वाले जिलों को स्थान मिला है। टॉप टेन की जो सूची जारी हुई है। उसमें मंडल के दो जिलों को स्थान मिला है। आजमगढ़ चौथे और बलिया दसवें स्थान पर है।
विज्ञापन

ग्रेडेड लर्निंग प्रोग्राम के तहत बच्चों को गणित व अन्य विषयो की शिक्षा खेल-खेल में कराने का शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाना था। इसके लिए प्रत्येक स्कूल से दो-दो शिक्षकों को चयनित किया गया था। जिन्हें ब्लाक स्तर पर आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को आसान से आसन तरीके से संबंधित विषयों का अध्ययन करना है। जिले में यह कार्यक्रम सभी बीआरसी पर सफलता पूर्वक निर्धारित समय के अंदर पूर्ण करा लिया गया। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा इस कार्यक्रम को निर्धारित समय से पूर्ण कराने वाले जिलों की प्रदेश स्तर पर रैकिंग किया और टॉप टेन पर रहने वाले जिलों की सराहना की गई। विभाग द्वारा की गई रैकिंग में आजमगढ़ मंडल के दो जिले टॉप टेन में शामिल है। इसमें आजमगढ़ चौथे और बलिया दसवें स्थान पर है। बेसिक शिक्षा निदेशक सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने संबंधित जिलों के बीएसए को पत्र भेज कर टॉप टेन में शामिल होने पर बेसिक शिक्षाधिकारी, डिस्ट्रिक्ट रिसोर्स पर्सन, ब्लाक रिसोर्स पर्सन व संबंधित शिक्षकों को बधाई दी है। बेसिक शिक्षाधिकारी देवेंद्र पांडेय ने बताया कि टॉप टेन में पहले स्थान पर बहराइच, दूसरे पर लखमीपुर खीरी, तीसरे पर कुशीनगर जिले शामिल है। आजमगढ़ को चौथा स्थान मिला है। फतेहपुर, गोंडा, शाहजहांपुर, उन्नाव व बरेली क्रमश: पांचवे, छठे, सातवें, आठवें व नौवे स्थान पर है। मंडल का बलिया जिला 10 वें स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed