{"_id":"5c703f86bdec223c5d7e405d","slug":"71550860166-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहयोग न करने पर जनसेवा केंद्रों को दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहयोग न करने पर जनसेवा केंद्रों को दी चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। निर्देश के बाद भी प्रशासनिक कार्य में सहयोग नहीं करने पर जिला प्रशासन ने सहज जनसेवा केंद्र संचालकों पर नजरें टेढ़ी कर ली हैं। प्रशासन की ओर से किसान सम्मान निधि में फीडिंग के लिए इनका सहयोग मांगा गया था। स्टेट हेड सहज को पत्र भेजकर सहयोग न करने वाले केंद्र संचालकों की आई लॉक करने के निर्देश दिए गए हैं।
सहज के स्टेट हेड नीरज सिंह को भेजे पत्र में एडीएम वित्त एवं राजस्व एवं प्रभारी अधिकारी ई-गवर्नेंस गुरु प्रसाद ने कहा कि केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना किसान सम्मान निधि के तहत फीडिंग का कार्य चल रहा है। जनसेवा केंद्र व्यवस्थापकों से निर्देश के बाद भी फीडिंग का कार्य नहीं किया जा रहा है। उन्होंने जनपद के नगरीय जनसेवा केंद्रों की ओर से जिला कृषि कार्यालय और ग्रामीण क्षेत्र के संचालकों की ओर से एसडीएम कार्यासय में सहयोग के लिए कहा है। अन्यथा की स्थिति में केंद्र को बंद कराने की चेतावनी दी है।
इनसेट
खराब प्रगति पर लेखपालों को चेतावनी
सगड़ी। तहसील क्षेत्र में प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के लाभान्वित किसानों की फीडिंग तहसील पर युद्ध स्तर पर कराई जा रही है। एसडीएम पंकज कुमार श्रीवास्तव ने तहसील सभागार में बैठक कर खराब प्रगति पर गेंदा यादव, दुर्गा प्रसाद मिश्र, अमरनाथ, रामेश्वर चौहान, सतीश चंद्र, शेखर राम, राकेश कुमार, विनय तिवारी, सुधीर जायसवाल, संतोष शर्मा को चेतावनी दी। जनपद में हो रही फीडिंग में सगड़ी प्रथम स्थान पर बना हुआ है। 50 फीसदी किसानों की फीडिंग पूरी हो चुकी है। पंकज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिन किसानों का ऑनलाइन किसान पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है उनका भी सत्यापन का कार्य किया जा रहा है। अजमतगढ़, हरैया, महाराजगंज, बिलरियागंज ब्लाक के अलग-अलग काउंटर बनाए गए।