{"_id":"5c703c73bdec22270200e54f","slug":"71550859379-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मन की बात में युवाओं ने पूछे सवाल, सीएम ने दिया जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मन की बात में युवाओं ने पूछे सवाल, सीएम ने दिया जवाब
विज्ञापन
अमिलो। लोकसभा क्षेत्र सदर आजमगढ़ क्षेत्र के बाबू नक्की सिंह स्मारक महाविद्यालय मोहब्बतपुर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं के साथ मन की बात की। इसमें युवाओं ने मुख्यमंत्री से ऑनलाइन वार्ता करके प्रश्न पूछे जिसका जवाब मुख्यमंत्री ने दिया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह मौजूद रहे।
बाबू नक्की सिंह स्मारक महाविद्यालय में कार्यक्रम के दौरान डीएवी डिग्री कालेज के स्नातक छात्र द्वितीय वर्ष जितेंद्र कुमार ने ऑनलाइन मुख्यमंत्री से पूछा कि राम मंदिर कब बनेगा। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में विश्वास कीजिए अभी मामला कोर्ट में हैं। जैसे ही फैसला आएगा राम मंदिर बन जाएगा। बीटीसी के छात्र पप्पू चौहान ने प्रश्न किया कि किसान सम्मान योजना का लाभ कब तक मिलेगा। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह योजना पांच साल के लिए बनी हैं। योजना का उद्घाटन प्रधानमंत्री 24 फरवरी को बटन दबा कर करेंगे। सभी पंजीकृत किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये पहुंच जाएंगे। प्रदेश कार्य समिति अखिलेश कुमार मिश्रा ’गुड्डू’, जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कमलेन्द्र मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय, इस्माईल फारूकी, अरविंद कुमार सिंह, ओमप्रकाश यादव, अशोक कुमार पांडेय, वरुण राय, जितेंद्र सिंह, चंद्रपाल सिंह, राहुल सिंह, सूर्यप्रकाश सिंह, संतोष मिश्रा, ललित मोहन सिंह, विभा बरनवाल, प्रबंधक देवेंद्र कुमार सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
0000
रैली के लिए किया जनसंपर्क
अतरौलिया। गोरखपुर में प्रधानमंत्री की रैली को लेकर अतरौलिया विधानसभा संयोजक जितेंद्र सिंह गुड्डू ने गांव गांव लोगों से जनसंपर्क किया। रैली में ज्यादा से ज्यादा लोगों के पहुंचने की अपील की। जितेंद्र सिंह गुड्डू ने बताया कि सभी तैयारियां पूर्ण करव ली गई हैं। अतरौलिया विधानसभा से 15 बसें लगाई गई हैं। चंद्रजीत तिवारी, आनंद तिवारी, रमेश सिंह रामू, नीरज तिवारी, तनय पांडे, सुनील पांडे, पिंटू सिंह, अरविंद त्रिपाठी, संतराम निषाद सहित आदि लोग थे।