फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मैरी क्रिसमस : चरम पर रहा उत्साह, सांता क्लॉज ने बांटे उपहार

मैरी क्रिसमस : चरम पर रहा उत्साह, सांता क्लॉज ने बांटे उपहार

Tue, 25 Dec 2018 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
मैरी क्रिसमस : चरम पर रहा उत्साह, सांता क्लॉज ने बांटे उपहार
आजमगढ़। क्रिसमस का पर्व मंगलवार को जनपद में धूमधाम से संपन्न हो गया। सुबह के समय नगर के दीवानी क्षेत्र स्थित होली ट्रिनीटी चर्च में प्रार्थना करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रार्थना के बाद पूरा दिन लोगों को क्रिसमस की बधाई देने में बीता। इस दौरान ईसाई समुदाय के लोगों का उत्साह चरम पर रहा। एक दूसरे को उफहार भी दए गए। क्रिसमस को लेकर इसाई समुदाय के लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला। इसाई समुदाय आज ही के दिन प्रभु यीशू का जन्मदिन मनाता है। इसके लिए नगर के दीवानी क्षेत्र स्थित होली ट्रिनीटी चर्च को दुल्हन की तरह सजाया गया था। मंगलवार की सुबह चर्च गेट पर गुलाब के फूलों और मोमबत्ती की दुकानें सज गई थी। लोगों की भीड़ जब उमड़ी तो दुकानदारों के पास गुलाब के फूल भी कम पड़ गए। फूल और मोमबत्ती लेकर चर्च में घुसे और प्रार्थना की। इस दौरान चर्च गेट पर भी लोगों की भीड़ जमा रही। चर्च में उमड़ने वाली भीड़ को देेखते हुए खिलौने की दुकानें भी सज गई थी। प्रार्थना के बाद बच्चों ने जमकर खिलौने की भी खरीदारी की। फादर प्रवीन सोंस ने लोगों को प्रार्थना कराई। प्रार्थना के बाद लोगों में प्रसाद का वितरण हुआ। इसाई समुदाय द्वारा अपने घरों को भी आकर्षक ढ़ंग से सजाया गया था। पूरे दिन लोग एक दूसरे को क्रिसमस की बधाइयां देते रहे। इस दौरान घरों में मधुर पकवान भी बनाए गए। घर पर आने वाले लोगों का इन पकवानों से स्वागत किया गया।
विज्ञापन


चिल्ड्रेन कालेज में मनाया गया क्रिसमस
आजमगढ़/सरायमीर। चिल्ड्रेन कालेज में मंगलवार को प्रभु ईसा मसीह का जन्म दिन बच्चों ने धूमधाम से मनाया। सेंटा क्लाज की पारंपरिक वेशभूषा से सजे नर्सरी से कक्षा दो तक के बच्चों ने गीत और नृत्य के माध्यम से मनमोहक प्रस्तुतिया की। बड़ी कक्षाओं के बच्चों जल संरक्षण पर लघु नाटिका की प्रस्तुति कर लोगों से भविष्य के लिए जल का संरक्षण किए जाने का अनुरोध किया। इस अवसर पर प्राचार्या रीता राठौर ने बच्चों के कार्यक्रम की सराहना किया। इस अवसर पर अभिभावकगण उपस्थित रहे। सरायमीर के इम्पीरिअल पब्लिक स्कूल में क्रिसमस-डे धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने सेंटाक्लाज की अलग-अलग झांकियां बनाई। टीचर ने प्रभु ईशा मसीह के जीवन पर प्रकाश डाला। उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया। मैनेजर आशुतोष नारायण ने बच्चों को क्रिसमस की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed