फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   जनऔषधि केंद्र से खरीदी दवा तो ठीक होने की गारंटी नहीं

जनऔषधि केंद्र से खरीदी दवा तो ठीक होने की गारंटी नहीं

Sat, 15 Dec 2018 11:15 PM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
जनऔषधि केंद्र से खरीदी दवा तो ठीक होने की गारंटी नहीं
आजमगढ़। मंडलीय जिला चिकित्सालय स्थित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र को सरकार की पहल पर ही खोला गया है। लेकिन चिकित्सालय के चिकित्सकों द्वारा इसकी दवाओं को बेकार बताकर वापस कराया जा रहा है। जिसकी शिकायत जनऔषधि केंद्र के फार्मासिस्ट विपिन कुमार गुप्ता ने गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी से की।
विज्ञापन

गरीबों को सस्ती दवा उपलब्ध कराने के लिए सरकार की ओर से हर जिले में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र की स्थापना का निर्णय लिया गया। इसी क्रम में मंडलीय जिला चिकित्सालय में भी प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र की स्थापना हुई। लेकिन इस औषधि केंद्र का मरीजों को फायदा मिलता नजर नहीं आ रहा है। क्योंकि चिकित्सकों द्वारा मरीजों को जो दवाएं लिखी जा रही हैं वह जब इस औषधि केंद्र से लेकर चिकित्सकों के पास दवा खाने का समय पूछने के लिए पहुंच रहे हैं तो चिकित्सकों द्वारा प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र की दवाओं को बेकार बताकर वापस करा दिया जा रहा है। उनके द्वारा मरीजों से कहा जा रहा है कि अगर इस दवा से फायदा नहीं हुआ तो यह मेरी जिम्मेदारी नहीं है। क्योंकि यह दवा काम नहीं करेगी। जिसका परिणाम है कि मरीज जन औषधि केंद्र पर पहुंचकर दवा को वापस कर दे रहे हैं। इसकी शिकायत गुरुवार को प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के फार्मासिस्ट विपिन कुमार गुप्ता ने इसकी शिकायत मुख्य चिकित्साधिकारी से कर दी।
विज्ञापन


हमार यहां से खरीदी गई दवाओं को चिकित्सकों और उनके यहां मौजूद दवा कंपनियों के लोगों द्वारा दवा को बेकार बताकर वापस कराया जा रहा है। जिसकी शिकायत कई बार मुख्य चिकित्साधिकारी से की गई लेकिन उन्होंने सिर्फ आश्वासन दिया। लेकिन इस पर लगाम नहीं लगी। जिसके कारण गुरुवार को उनसे दोबारा मिलकर शिकायत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विपिन गुप्ता, फार्मासिस्ट, प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र।

हमारे पास इस तरह की शिकायत नहीं आई है। हो सकता है एक दो चिकित्सक ऐसा कर रहे हों। मैं इसकी जानकारी करता हूं। अगर कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

कृष्ण गोपाल सिंह, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक।

यह हमारे स्तर का मामला नहीं है। इसमें कोई कार्रवाई एसआईसी ही कर सकते हैं। मुझे ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर आई होगी तो मैं इस संबंध में एसआईसी से बात करूंगा, अगर कोई चिकित्सक ऐसा करता है उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए कहूंगा।
डॉ. रविंद्र कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed