फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The sugar mill did not start even after four days.

चीनी मिल में चार दिन बाद भी नहीं शुरू हुई पेराई

Sun, 18 Nov 2018 11:43 PM IST
azamgarh
azamgarh Updated Sun, 18 Nov 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
The sugar mill did not start even after four days.
सठियांव मिल में नही शुरु हुई पेराई।
सठियांव। किसान सहकारी चीनी मिल सठियांव में सत्र के उद्घाटन के चार दिन बाद भी पेराई शुरू नहीं हो पाई है। सीसीओ राधेश्याम पासवान के अनुसार किसान गन्ना नहीं ला रहे हैं, जबकि संचालक मंडल के रामअवध यादव और पूर्व उपसभापति आनंद उपाध्याय ने प्रबंधन पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


कहा कि गन्ना किसान तक सप्लाई पर्ची ही नहीं पहुंची है। जनपद की इकलौती औद्योगिक इकाई चीनी मिल सठियांव में सत्र 2018-19 का उद्घाटन 14 नंबर को वनमंत्री दारा सिंह चौहान और मिल के सभापति जिलाधिकारी शिवाकांत ने किया था। उस समय मुख्य गन्ना अधिकारी राधेश्याम पासवान ने दावा किया था कि एक लाख पांच हजार क्विंटल गन्ने की सप्लाई पर्ची किसानों को जारी की जा चुकी है। इसमें सेंटर और मिल गेट शामिल हैं। हालात यह है कि रविवार की शाम तक कुल 80 ट्राली की एंट्री मिल यार्ड में है।
विज्ञापन


इसमें सेंटर की गाड़ी नदारद थी। मुख्य गन्ना अधिकारी ने बताया कि रविवार तक दो लाख क्विंटल की सप्लाई पर्ची जारी है। पूर्व उपसभापति आनंद उपाध्याय का कहना है प्रबंधन की लापरवाही का जीता जागता उदाहरण वे खुद हैं। उनके पिता कृष्णकांत उपाध्याय के नाम 16 नवंबर को पर्ची जारी की गई है, लेकिन अब तक नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह का आरोप डायरेक्टर रामअवध यादव ने भी लगाया है। उनके अनुसार प्रबंधन यदि दो लाख की पर्ची जारी किया है तो रजिस्टर दिखाए। यह तो जांच का विषय है कि लापरवाही किसकी है। इस बार गन्ना लेकर मिल में पंहुचे देवारा जदीद के राम प्रसाद और तीर्थ राज, मन्नू, रामशरीख को मिल ने मिल गेट पर 50 क्विंटल से ज्यादा गन्ना लेने से इंकार कर दिया। लिहाजा बचा गन्ना उनको वापस ले जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed