{"_id":"5bd9fd75bdec2269ac7eea3c","slug":"71541012853-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"562 रियासतों को समेट बनाया अखण्ड भारत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
562 रियासतों को समेट बनाया अखण्ड भारत
Updated Thu, 01 Nov 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़/तहबरपुर/गोरिया बाजार। भाजपा की ओर से दसों विधानसभा में सरदार बल्लभ भाई पटेल की 143वीं जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सदर विधानसभा में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम को परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह, अखिलेश मिश्रा गुड्डू, क्षेत्रीय महामंत्री सहजानंद राय ने सुखदेव पहलवान स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया, जो पं. दीनदयाल चौक सिविल लाइंस में समाप्त हुआ। जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह की अध्यक्षता में नेहरू हाल में समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, विशिष्ट अतिथि घनश्याम पटेल रहे। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भारत के 562 टुकडों में बंटने का खतरा था। लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल 562 रियासतों का भारत में विलय करा अखंड भारत का निर्माण किया। प्रधानमंत्री ने 182 मीटर ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया है। प्रदेश मंत्री त्रयंबक नाथ त्रिपाठी ने कहा कि इतिहासकार पटेल की तुलना जर्मनी के जर्मनभाषी प्रांतों का एकीकरण करने वाले विस्मार्क से करते हैं। क्षेत्रीय महामंत्री सहजानंद राय ने कहाकि हम सभी संकल्प लेते हैं कि समाज के विभिन्न वर्गों को एकता के सूत्र में बांधने का कार्य करेंगे। जिला अध्यक्ष जयनाथ सिंह ने सरदार पटेल की प्रतिमा लगवाने का संकल्प लिया। अखिलेश मिश्र गुड्डू, सांसद नीलम सोनकर, अमित तिवारी, जनार्दन सिंह गौतम, कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, दरोगा प्रसाद सरोज, प्रेम प्रकाश राय, ऋषिकांत राय, ध्रुव सिंह, पवन सिंह, हरवंश मिश्रा, शिवनाथ सिंह आदि मौजूद रहे । तहबरपुर में भी जयंती मनाई गई। रन फार युनिटी कार्यक्रम टीकापुर तिराहे से तहबरपुर इंटर कालेज मोड़ तक किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विनोद राय रहे। अध्यक्षता आशुतोष राय, संचालन अजय कुमार राय ने किया। गोरिया बाजार संवाददाता के अनुसार बिलरियागंज में जयंती रन फ़ॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। नए चौक से ब्लॉक मुख्यालय तक दौड़ लगाई गई। राकेश सिंह, अरविंद गुप्ता, रुद्र प्रकाश राय, कृपाशंकर राय, सूर्यप्रकाश मिश्रा, दयाशंकर यादव, सुनील गुप्ता, दिलीप गुप्ता, अमित गुप्ता थे।
सरकारी कार्यालयों में दिलाई गई एकता की शपथ
आजमगढ़। लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल जयंती पर अपर आयुक्त प्रशासन राजेन्द्र कुमार ने आयुक्त कार्यालय सभागार में अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता-अखंडता और सुरक्षा की शपथ दिलाई। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इन्दिरा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। ओम नारायण विश्वकर्मा, दीपचन्द आदि थे। परियोजना निदेशक दुर्गादत्त शुक्ल की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जयंती मनाई गई। डीडीओ रवि शंकर ने शपथ दिलाई। डीसी एनआरएलएम बीके मोहन, सीवीओ वीके सिंह, डीसी मनरेगा वीवी सिंह, एसपी पांडेय, अशोक कुमार श्रीवास्तव, रामजनम, शिवमोहन उपस्थित रहे।
सपा ने भी मनाई सरदार पटेल की जयंती
आजमगढ/सठियांव। पूर्व गृहमंत्री बल्लभ भाई पटेल की जयंती सपा कार्यालय पर धूमधाम से मनाई गई। जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। हवलदार यादव ने कहा कि उन्होंने किसानों पर अंग्रेजी सरकार के दमन के खिलाफ बारदोली में सरकार पटेल ने किसान आंदोलन का नेतृत्व किया। स्वतंत्र देशी रियासतों का भारत गणराज्य में विलय करके अपनी दृढ़ता का परिचय दिया। देश संक्रमण काल से गुजर रहा है। सांप्रदायिक एकता, सामाजिक साव को छिन्न-भिन्न करना चाहती हैं। प्रदेश और केन्द्र सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। पूर्व राज्यमंत्री रामकृष्ण यादव, विधायक डा. संग्राम यादव, हरिप्रसाद दूबे, पंकज गौतम, रमेश, विजय, हरिराम सिंह यादव, शोभनाथ यादव, अवधेश सोनकर, राजाराम सोनकर, शिवनरायन सिंह, राजेश पासवान, महेन्द्र यादव मौजूद रहे। वहीं, सठियांव कार्यालय पर भी जयंती मनाई गई। अखिलेश यादव ने कहा कि अखंड भारत का निर्माण करने वाले पीढ़ी दर पीढ़ी याद किए जाएंगे। मो. जियाउललाह अंसारी, सुबेदार यादव, बहादुर यादव, मोकर्रम मलिक, रामचरन थे।