फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   बैकफुट पर बीएसए, स्कूलों को बंद रखने का आदेश वापस

बैकफुट पर बीएसए, स्कूलों को बंद रखने का आदेश वापस

Fri, 13 Jul 2018 12:08 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
बैकफुट पर बीएसए, स्कूलों को बंद रखने का आदेश वापस
आजमगढ़। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर इंटर तक के सभी बोर्ड के स्कूल को 14 जुलाई को बंद करने के मामले में घिरे बीएसए अमर उजाला के मुद्दा उठाने के बाद बैकफुट पर आ गए हैं। बुधवार देर रात उन्होंने अपने आदेश को वापस लेते हुए 14 जुलाई को सभी बोर्ड के इंटर तक के स्कूलों को पूर्व की भांति खुले रखने की बात कही। इससे पहले बीएसए ने अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाते हुए प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर इंटर तक के सभी बोर्ड के स्कूलों को बंद रखने की घोषणा कर दी थी। इस संबंध में बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय का कहना था कि जिले में संचालित विद्यालयों की प्रबंध समिति ने उन्हें एक पैड पर लिखकर उन्हें दिया था कि छात्र और वह लोग प्रधानमंत्री को सुनना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने विद्यालय को विशेष अवकाश के तहत बंद करने की मांग की थी। उनकेे इस पत्र के आधार पर विद्यालयों को 14 जुलाई को बंद करने का आदेश जारी किया गया था। जबकि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के अधीन सिर्फ परिषदीय विद्यालय हैं तो उन्होंने अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर इंटर कालेजों को क्यों बंद करने का आदेश जारी कर दिया। जैसे ही इसकी विज्ञप्ति जारी हो गई और अमर उजाला ने इसके बारे में पूछताछ शुरू की तो जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने आनन-फानन में बुधवार की देर रात विद्यालयों को खुला रखने का आदेश जारी कर दिया। लेकिन वह शिक्षकों को प्रधानमंत्री की ड्यूटी से मुक्त नहीं कर सके। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय का कहना है कि पहले यह निर्णय प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों के पत्र के आधार पर लिया गया था लेकिन बाद में विचार-विमर्श के बाद इसे निरस्त कर दिया गया है। अब सभी विद्यालय 14 जुलाई को पूर्व की भांति खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed