फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ग्राम प्रधान की मौजूदगी के बिना ही कोटेदार कर कर लिया चयन

ग्राम प्रधान की मौजूदगी के बिना ही कोटेदार कर कर लिया चयन

Thu, 12 Jul 2018 12:00 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
ग्राम प्रधान की मौजूदगी के बिना ही कोटेदार कर कर लिया चयन
आजमगढ़। तहसील मेंहनगर के नई ग्राम पंचायत में कोटे की दुकान को लेकर काफी समय से विवाद चला आ रहा है। कई बार खुली बैठक भी हुई, फिर भी दुकान का निर्धारण नहीं हो सका। इस बीच एडीओ एसटी ने बैठक कर कोटा एक व्यक्ति के नाम से आवंटित कर दिया। इस पर नाराज ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से शिकायत किया है। ग्राम प्रधान ब्रह्मदेव पांडेय ने बताया कि गांव के सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान को लेकर दो पक्षों में काफी समय से विवाद है। जिसके चलते गांव के कोटे की दुकान का अब तक चयन नहीं हो सका है। कई बार खुली बैठक आयोजित हुई लेकिन विवाद के चलते दुकान चयनित नहीं हो सका। ग्राम पंचायत द्वारा अश्वनी पांडेय पुत्र चंद्रभान पांडेय के पक्ष में प्रस्ताव भेजा गया। जिसे एसडीएम ने खारिज कर दिया। इस बीच 9 जुलाई को एडीओ एसटी अशोक यादव ने विभागीय लोगों के साथ गांव पहुंच कर बैठक किया और संतोष राजभर के पक्ष में दुकान का आवंटन कर दिया। इस पर ग्राम प्रधान का आरोप है कि इस बैठक में वह स्वयं मौजूद नहीं थे, वहीं चयन बैठक में रजिस्टर पर जो हस्ताक्षर हुए है, वह भी फर्जी हैं। इस पर प्रधान और ग्रामीणों ने चयन प्रक्रिया को निरस्त करने की मांग की। मुख्यमंत्री को पत्रक भेजने वालों में ग्राम प्रधान के साथ ही रामबुझारत, रामनाथ, पिंटू गोंड, संतोष, निजामुद्दीन, हेमचंद, देवतादीन, अरविंद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed