{"_id":"5b05b6544f1c1b165e8b6ae8","slug":"71527101012-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में लगा 400 केवी का ट्रांसफार्मर जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार में लगा 400 केवी का ट्रांसफार्मर जला
Updated Thu, 24 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अहरौला। बाजार में बिजली सप्लाई के लिए तमसा नदी के किनारे लगा 400 केवी के ट्रांसफार्मर से बाजार की 5000 से ज्यादा आबादी को बिजली दी जाती है। बुधवार देर शाम ओवरलोड के चलते ट्रांसफार्मर जल गया। इससे भीषण गर्मी में बाजार में चारों तरफ हाहाकार मच गया। पानी से लेकर अन्य विद्युत से चलने वाले उपकरण शोपीस साबित होने लगे है। प्रधान कल्पना चौरसिया ने बताया कि ओवरलोड से बचने के लिए बाजार में एक दूसरा ढाई सौ केवी का ट्रांसफार्मर बिजली विभाग की ओर से पास किया गया। दो महीने से ट्रांसफार्मर उसी तरह रखा हुआ है। बिजली विभाग के स्थानीय अधिकारियों की उपेक्षा के चलते ट्रांसफार्मर का कनेक्शन जोड़ा नहीं गया है। ओवरलोड के कारण ट्रांसफार्मर जल गया। भीषण गर्मी में बच्चे-बूढ़े सभी परेशान हैं। घर में पानी की समस्या बढ़ गई है। प्रधान ने मांग की कि जल्द ही दूसरे ट्रांसफार्मर का कनेक्शन किया जाए। बाजार वासियों ने विभाग को चेतावनी दी है कि अगर ट्रांसफार्मर को जोड़ा नहीं गया तो वह सड़क पर आकर बिजली विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे।